Sat, Jun 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भाजपा ने यूपी नेताओं का दबदबा बढ़ाया, 15 प्रदेशों के प्रभारियों की सूची में सबसे अधिक यूपी से

by यूनिक समय • September 10, 2022

भाजपा ने यूपी नेताओं का दबदबा बढ़ाया, 15 प्रदेशों के प्रभारियों की सूची में सबसे अधिक यूपी से

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। भारतीय जनता  पार्टी ने 15 प्रदेशों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची में छह नाम यूपी से है।  मतलब साफ है कि यूपी का दबदबा बढ़ा दिया है।  राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेयी और डॉ. राधामोहन अग्रवाल को भी प्रदेश प्रभारी बनाकर दोनों का कद बढ़ाया है।

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि वर्ष 2016 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद से लक्ष्मीकांत बाजपेयी हाशिए पर चल रहे थे। पार्टी ने गत वर्ष उन्हें फिर सक्रिय करते हुए विपक्षी दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल करने के लिए चलाए गए अभियान का प्रभारी बनाया। हालही में बाजपेयी को राज्यसभा सदस्य बनाया गया। उसके बाद उन्हें राज्यसभा में मुख्य सचेतक भी नियुक्त किया गया। अब पार्टी ने उन्हें झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है।

विधानसभा चुनाव में गोरखपुर के पूर्व विधायक डॉ. राधामोहन अग्रवाल का टिकट काटकर पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रत्याशी बनाया था। उसके बाद पार्टी ने डॉ. राधामोहन को राज्यसभा भेजा। अब उन्हें लक्षद्वीप का प्रभारी और केरल का सह प्रभारी बनाकर कद बढ़ाया है। नोएडा में श्रीकांत त्यागी विवाद के बाद त्यागी समाज के निशाने पर आए गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा को पार्टी ने त्रिपुरा का प्रभारी बनाया है।

इटावा के सांसद रामशंकर कठेरिया को मध्यप्रदेश में सह प्रभारी बनाया है वहीं बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी को बिहार में सह प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि राजस्थान में भाजपा के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, गुजरात भाजपा के संगठन महामंत्री रत्नाकर, झारखंड भाजपा के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, झारखंड व बिहार भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र कुमार भी यूपी से ही है। यह सब कवायद लोकसभा चुनाव 2024 को जीतने के लिए हो रही है। यूपी में ही सबसे अधिक लोकसभा की हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.