Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सफलता: नाक से लेने वाला पहला देसी वैक्सीन लांच, कीमत भी तय

by Raju Chaurasia • January 27, 2023

सफलता: नाक से लेने वाला पहला देसी वैक्सीन लांच, कीमत भी तय

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

भारत बायोटेक के नेसल वैक्सीन को बीते दिसंबर 2022 में सीडीएससीओ ने मंजूरी दे दी थी। इस वैक्सीन की प्राइमरी दो डोज और एक बूस्टर डोज की इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी गई है। नेसल वैक्सीन भारत में कोरोना की जंग में एक और सफलता मिली है। देश में पहला नेसल वैक्सीन लांच किया गया है। भारत बायोटेक ने इस वैक्सीन का निर्माण किया है। नेसल कोरोना वैक्सीन को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने लांच किया। कंपनी, भारत सरकार को यह वैक्सीन 325 रुपये में देगी जबकि प्राइवेट खरीदी के लिए अधिक कीमत तय की है।

भारत बायोटेक ने बताया कि नेसल को भारत सरकार को 325 रुपये में सप्लाई दी जाएगी। हालांकि, प्राइवेट अस्पतालों या निजी कंपनियों या संस्थाओं को यह वैक्सीन 800 रुपये में कंपनी देगी। यह कीमत एक डोज की है। भारत बायोटेक के नेसल वैक्सीन को बीते दिसंबर 2022 में सीडीएससीओ ने मंजूरी दे दी थी। इस वैक्सीन की प्राइमरी दो डोज और एक बूस्टर डोज की इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी गई है। वैक्सीन की दो खुराक 28 दिन के अंतराल पर देनी होती है। इस वैक्सीन को 18 साल या उससे अधिक उम्र वालों को ही दिया जा सकेगा। अगले हफ्ते फरवरी से नेजल वैक्सीन भारतीय बाजारों में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

सेंट लुईस के वाशिंगटन विवि के सहयोग से नेसल वैक्सीन का निर्माण किया गया है। नेसल वैक्सीन का निर्माण, प्री-क्लिनिकल टेस्ट व सभी अन्य प्रकार के असेसमेंट को विवि में ही किया गया। इसके बाद बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग स्केल-अप, फॉर्मूलेशन और डिलीवरी डिवाइस डेवलपमेंट से संबंधित प्रोडक्ट डेवलपमेंट एक्टिविटीज को अंजाम दिया गया। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने इस वैक्सीन के क्लिनिकल स्टडीज व प्रोडक्ट डेवलपमेंट में आर्थिक सपोर्ट प्रदान किया है। इस नेसल वैक्सीन का भारत में मैन्युफैक्चर भारत बायोटेक ने किया है। भारत में इसकी क्लिनिकल टेस्ट के बाद इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिली। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस वैक्सीन को लांच किया।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.