Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आरोपियों ने थाने में ली शपथ न करेंगे कोई गैर कानूनी काम

by tanuja • February 5, 2024
Advertisement
Ad

आगरा में थाने में आरोपियों ने शपथ ली। कहा कि न जुआ-सट्टा खेलेंगे और न ही कराएंगे। इस पर परिवार के सदस्यों को बुलाकर बंध पत्र लिखवाया गया।

ताजनगरी आगरा के थानों में रविवार को अलग नजारा दिखा। सट्टे और जुए के मामले में जमानत पर रिहा आरोपी शपथ ले रहे थे। कह रहे थे कि न जुआ-सट्टा खेलूंगा, न किसी को खिलाऊंगा। भविष्य में जुआ-सट्टा करता या कराता पाया जाता हूं तो सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। आरोपियों के परिवार के दो सदस्यों से बंध पत्र भी भरवाए गए।

पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड लगातार अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रहे हैं। पांच साल में जेल गए सटोरियों और जुआरियों को थाने पर बुलाया गया। यह सभी जमानत पर चल रहे है। पुलिस ने पूछा कि वह जुआ और सट्टा तो नहीं करा रहे हैं। इस पर सभी ने यही जवाब दिया कि नहीं करा रहे हैं।

इस पर उन्हें शपथ दिलाई गई। इसमें उन्होंने कहा कि वह अब कभी यह काम नहीं करेंगे। अगर, अवैध धंधा करते मिले तो पुलिस कार्रवाई करे। आरोपियों के साथ उनके परिवार के दो सदस्यों को भी बुलाया गया। उनसे कहा गया कि वह नजर रखें कि उनके परिवार का व्यक्ति क्या कर रहा है। अवैध धंधे में लिप्त होता है तो पुलिस को सूचित करें।

यदि वह ऐसा नहीं करेंगे तो जुर्म में भागीदार माने जाएंगे। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सभी से बंध पत्र भी भरवाए गए। थाने नहीं आए चर्चित सटोरिये शपथ लेने वालों में कोई भी चर्चित सटोरिया और जुआरी नजर नहीं आया। जबकि पूर्व में सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। तब पुलिस ने 70 आरोपियों की सूची तैयार की थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.