Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

IB निदेशक तपन डेका का बढ़ा कार्यकाल, अब 20 जून 2026 तक रहेंगे पद पर

by Arpita Singh • May 20, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति (ACC) ने खुफिया ब्यूरो (IB) के निदेशक तपन कुमार डेका के कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अब वह 20 जून 2026 तक इस महत्वपूर्ण पद पर बने रहेंगे। यह सेवा विस्तार “अखिल भारतीय सेवाएं (मृत्यु और सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958” के प्रावधानों में छूट के तहत दिया गया है। इससे पहले उन्हें जून 2025 तक कार्यकाल विस्तार मिल चुका था।

तपन कुमार डेका भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 1988 बैच के अधिकारी हैं और उनका संबंध हिमाचल प्रदेश कैडर से है। उन्होंने 1995 में इंटेलिजेंस ब्यूरो में अपनी सेवाएं शुरू की थीं और तब से विभिन्न संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। वह जुलाई 2022 में आईबी के 28वें निदेशक के रूप में नियुक्त हुए थे, जब उन्होंने अरविंद कुमार का स्थान लिया।

25 फरवरी 1963 को असम के सरथेबाड़ी में जन्मे डेका ने दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। पहले ही प्रयास में आईपीएस चयनित होकर उन्होंने एक उल्लेखनीय सेवा यात्रा की शुरुआत की थी।

तपन डेका का नाम आतंकवाद निरोधक अभियानों में एक विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने न केवल कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत में उग्रवाद से निपटने में अहम भूमिका निभाई है, बल्कि 26/11 मुंबई हमलों की जांच में भी शामिल रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों के खिलाफ कई प्रमुख अभियानों का नेतृत्व किया और अमेरिका में भी भारत की ओर से विशेष जिम्मेदारियां संभालीं।

उनके योगदानों को देखते हुए उन्हें 2012 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। तपन डेका का कार्यकाल बढ़ाया जाना देश की आंतरिक सुरक्षा नीति और खुफिया रणनीतियों में उनकी गहरी पकड़ और अनुभव को दर्शाता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.