Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रक्षाबंधन 2025: जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, तीन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

by Tarun Bhardwaj • August 8, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। इस साल रक्षाबंधन का पावन पर्व 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त की दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त की दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, राखी का त्योहार 9 अगस्त को ही मनाया जाएगा।

रक्षाबंधन 2025 का शुभ मुहूर्त

इस बार बहनों के लिए अच्छी खबर यह है कि राखी पर अक्सर अशुभ मानी जाने वाली भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए, बहनें बिना किसी बाधा के राखी बांध सकती हैं।

शुभ मुहूर्त: 9 अगस्त, शनिवार, सुबह 05:47 बजे से दोपहर 01:24 बजे तक।

राखी बांधने के लिए समय: बहनों को राखी बांधने के लिए पूरे 7 घंटे 29 मिनट का समय मिलेगा।

चूंकि पूर्णिमा तिथि दोपहर 01:24 बजे समाप्त हो रही है, इसलिए सलाह दी जाती है कि बहनें इसी समय से पहले राखी बांध लें।

रक्षाबंधन पर बन रहा विशेष संयोग

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस रक्षाबंधन पर ग्रहों का एक अत्यंत शुभ और प्रभावशाली योग बन रहा है। इस दिन सूर्य कर्क राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन में, और राहु-केतु क्रमशः कुंभ और सिंह राशि में रहेंगे। ग्रहों की ऐसी स्थिति कई सालों बाद बन रही है, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है।

शुभ संयोग से लाभ पाने वाली राशियाँ:

तुला राशि: इस राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और कारोबार को नई दिशा मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के भी प्रबल योग हैं।

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए यह समय बहुत लकी साबित होगा। भाग्य का साथ मिलेगा, कारोबार में तरक्की होगी और अचानक धन लाभ के योग हैं। विदेश में नौकरी का सपना पूरा हो सकता है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों की सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। करियर में बड़ी सफलता मिलेगी, नई नौकरी के अवसर मिलेंगे और कई माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

अन्य शुभ मुहूर्त और राहुकाल

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:53 बजे तक।

शुभ चौघड़िया मुहूर्त:

शुभ (उत्तम): सुबह 07:27 बजे से 09:07 बजे तक

लाभ (उन्नति): दोपहर 02:06 बजे से 03:46 बजे तक

अमृत (सर्वोत्तम): दोपहर 03:46 बजे से 05:26 बजे तक

राहुकाल: इस दिन सुबह 09:07 बजे से 10:47 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान राखी बांधने से बचें।

यह भी पढ़े: – Bihar: पुनौराधाम में जानकी मंदिर का शिलान्यास आज, ‘सीता रसोई’ ने की संतों के लिए विशेष व्यवस्था

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.