Tue, Jun 16th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

भक्ति के स्वर्ण क्षणों का साक्षी बना गोवर्धन गिरिराज महाराज को अर्पित हुआ छप्पन भोग

by यूनिक समय • December 22, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, गोवर्धन। श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार, आगरा के तत्वावधान में श्री गुरु काष्र्णि आश्रम बड़ी परिक्रमा मार्ग, आन्योर में आयोजित दो दिवसीय श्री गिरिराज जी छप्पन भोग मनोरथ के दूसरे दिन भक्ति, सेवा और दिव्यता में डूबा नजर आया। जैसे ही ठाकुर जी सूर्य गरुड़ ध्वज रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देने प्रकट हुए, समूचा गोवर्धन “जय गिरिराज महाराज” के जयघोषों से गूंज उठा। दूसरे दिन प्रात:काल बाल भोग के उपरान्त चांदी के कलशों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा और मर्यादा के साथ निकली इस कलश यात्रा ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसका नेतृत्व सीमा गोयल, स्वीटी गर्ग, उर्मिला माहेश्वरी, कविता अग्रवाल, प्राची अग्रवाल एवं मनीषा गोयल ने किया। हरि ओम महाराज और महंत कपिल नागर के मार्गदर्शन में चरण सेवक अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन अग्रवाल, मनीष गोयल और नीरज अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया और दिव्य छप्पन भोग मनोरथ दर्शन शुरू हुए। इसमें ठाकुर जी को 11 किलो वजनी चांदी के थाल में विविध प्रकार के छप्पन भोग अर्पित किए गए। 1100 छबड़िया में भी भोग अर्पित हुए।
ठाकुर जी का श्रृंगार विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा-हीरे जड़े आभूषणों से अलंकृत, चांदी की छड़ी धारण किए, गरुड़ ध्वजा रथ पर विराजमान गिरिराज महाराज साक्षात कृपा स्वरूप प्रतीत हो रहे थे। छप्पन भोग दर्शन के साथ ही साधु सेवा की गई। संध्याकाल में आयोजित भव्य भजन संध्या ने पूरे वातावरण को रस, भाव और भक्ति से सराबोर कर दिया। रात्रि में ठाकुर जी को अमृत तुल्य दुग्ध का विशेष भोग चांदी के पात्र में अर्पित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर शयन आरती हुई।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.