Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पांच सब्जियां कभी कच्ची न खाएं, सेहत के लिए हानिकारक!

by यूनिक समय • June 5, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। हरी सब्जियां सेहत के लिए बेहतर मानी जाती हैं। वहीं अक्सर आपने यह भी सुना होगा कि कच्ची सब्जियां सेहत के लिए ज्‍यादा फायदेमंद होती हैं। हालांकि कुछ ऐसी सब्जियां भी हैं जिन्‍हें कच्‍चा खाने से बचना चाहिए। कई ऐसी सब्जियां हैं जिन्हें कच्चा खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए इन्हें पका कर खाना बेहद जरूरी है। जैसे आलू. आलू को सभी सब्जियों का राजा माना जाता है। इन्हें बिल्‍कुल भी कच्चा न खाएं। आप इसे हल्का भूनकर, पकाकर, फ्राई करके खाने में शामिल कर सकते हैं। इसी तरह कुछ अन्‍य सब्जियां भी हैं जिन्‍हें कच्‍चा खाने से बचना चाहिए। वहीं कुछ सब्‍जियों को पकाकर खाने से ज्‍यादा पोषक तत्‍व मिलते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

पालक
हरी सब्जियां सेहत के लिए अच्‍छी होती हैं। मगर इन्हें कच्‍चा खाने से बचना चाहिए। इसी तरह पालक में भारी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। मगर पालक एक ऐसी सब्जी है जिस पर सबसे ज्यादा बग और बैक्टीरिया हो सकते हैं। ऐसे में इसे कच्‍चा खाने से बचें और इसे हल्का उबालकर या पका कर अपने खाने में शामिल करें।

गाजर
गाजर जमीन के नीचे पैदा होती है। ऐसे में इसमें टॉक्सिन और बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। इसलिए इसे अच्‍छी तरह साफ करके धोकर खाया जाना चाहिए। गाजर में ‘बेटा-कैरोटीन’ तत्‍व होता है, नजर के लिए अच्‍छा माना जाता है और इस तत्व को आप गाजर को पकाने के बाद प्राप्त कर सकते हैं. यह कच्ची गाजर में नहीं होता।

अदरक
अदरक की चाय ज्‍यादातर लोग पसंद करते हैं। यह स्‍वाद के साथ हमारी कई परेशनियों को दूर करती है। सर्दी, जुखाम और खराब गले के लिए अदरक बहुत फायदेमंद होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है. वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक अदरक का कच्चे के बजाए पका कर खाना कहीं ज्यादा फायदेमंद होता है।

आलू
आलू हमारे घरों में लगभग रोज ही बनता है। हालांकि इसे कच्चा खाने की बजाय पका कर या उबाल कर खाना ज्‍यादा बेहतर रहता है। इसमें सोलानाइस नामक एक विषैला तत्व पाया जाता है। जो आलू को कच्चा खाने से शरीर में पहुंच कर पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए आलू को पका कर या उबाल कर ही खाएं।

मशरूम
मशरूम में कई पोषक तत्‍व होते हैं। मगर इन पोषक तत्वों को तभी पाया जा सकता है जब इसे पका कर या भून कर खाया जाए। पके हुए मशरूम में कच्चे मशरूम की अपेक्षा ज्यादा मात्रा में पोटैशियम होता है। वहीं इसे पकाने से पहले अच्छी तरह धो कर ही इस्‍तेमाल करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.