Breaking News: कपिल शर्मा के ‘KAP’s कैफे’ पर फायरिंग करने वाला शूटर बंधु मान सिंह दिल्ली में गिरफ्तार

कपिल शर्मा के 'KAP’s कैफे' पर फायरिंग करने वाला शूटर बंधु मान सिंह दिल्ली में गिरफ्तार

यूनिक समय, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कनाडा में कपिल शर्मा के ‘KAP’s कैफे’ पर हुई फायरिंग की साजिश में शामिल मुख्य शूटर बंधु मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इस मास्टरमाइंड का सीधा संबंध कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से है।

मुख्य शूटर और गैंगस्टर लिंक

गिरफ्तार शूटर बंधु मान सिंह को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे स्थित KAP’s कैफे पर हुई गोलीबारी का मुख्य शूटर बताया जा रहा है। शुरुआती जाँच में सामने आया है कि मान सिंह ने इस फायरिंग की साजिश को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, मान सिंह लंबे समय से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के संपर्क में था और उसी के निर्देश पर कनाडा में इस वारदात को अंजाम दिया गया। यह भी बताया जा रहा है कि मान सिंह के लिंक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन से भी थे।

पुलिस को उम्मीद है कि मान सिंह की गिरफ्तारी से इस पूरे षड्यंत्र की परतें खुलेंगी और इसमें शामिल अन्य सहयोगियों तक पहुँचना आसान होगा। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच अब उनके नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और गिरोह की गतिविधियों की गहराई से जाँच कर रही है ताकि पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।

कपिल शर्मा की सकारात्मक प्रतिक्रिया

कनाडा के सरे में कपिल शर्मा का ‘KAP’s कैफे’, जो जुलाई में खुला था, शुरुआत से ही हमलों का निशाना बनता रहा है पहली फायरिंग 10 जुलाई को हुई, जिसके बाद 7 अगस्त और 16 अक्टूबर को दो और हमले किए गए। राहत की बात यह रही कि किसी भी घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

हाल ही में जब कपिल शर्मा से इन हमलों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने शांत और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। कपिल ने कहा कि हर घटना के बाद उनके कैफे में पहले से ज्यादा लोग आने लगे हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जाँच दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच कर रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: UP News: आधार कार्ड अब जन्मतिथि का प्रमाण पत्र नहीं; नियोजन विभाग ने जारी किए निर्देश

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*