Breaking News: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर लगा चंद्र ग्रहण का साया; ट्रेलर लॉन्च टला; जाने अब होगा रिलीज

Ranveer Singh's 'Dhurandhar 2' trailer launch postponed

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर चल रहा सस्पेंस किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर फैंस की बेताबी उस वक्त निराशा में बदल गई जब अंतिम समय में मेकर्स ने अपनी पूरी योजना बदल दी। पहले यह ट्रेलर आज, 3 मार्च को रिलीज होना था, लेकिन अब इसके पीछे एक हैरान कर देने वाली वजह सामने आई है।

क्यों टली ट्रेलर की रिलीज?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर लॉन्च को स्थगित करने का मुख्य कारण चंद्र ग्रहण को बताया जा रहा है। ज्योतिषीय सलाह के आधार पर मेकर्स को यह जानकारी दी गई कि 3 मार्च को सुबह 9:39 बजे से लेकर शाम 6:46 बजे तक चंद्र ग्रहण का सूतक काल रहेगा, जिसे किसी भी नई शुरुआत के लिए शुभ नहीं माना जाता है।

चूंकि बड़े बजट की फिल्मों के ट्रेलर आमतौर पर दोपहर के समय ही लॉन्च किए जाते हैं और यह समय सीधे तौर पर ग्रहण के प्रभाव में आ रहा था, इसलिए जियो स्टूडियोज ने किसी भी संभावित ‘अशुभ’ साये से बचने के लिए इसे अब 5 मार्च तक टालने का निर्णय लिया है।

ट्रेलर लॉन्च की प्लानिंग में यह पहला मोड़ नहीं है। पहले चर्चा थी कि मुंबई के NMACC में एक भव्य रेड कार्पेट इवेंट होगा, लेकिन बजट या अन्य कारणों से उसे रद्द कर दिया गया। अब टीम बिना किसी बड़े तामझाम के इसे सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज करने की तैयारी में है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ vs ‘टॉक्सिक

बॉक्स ऑफिस पर आगामी समय में ‘धुरंधर’ और ‘टॉक्सिक’ के बीच एक बड़ा महामुकाबला देखने को मिलेगा, जहाँ रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर’ में एक जासूस की भूमिका निभा रहे हैं जो पाकिस्तान के आपराधिक सिंडिकेट को नेस्तनाबूत करते नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर के साथ आर. माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं, लेकिन फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है जिसके 5 मार्च को रिलीज होने की संभावना है। दूसरी ओर, ‘केजीएफ’ फेम यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने अपनी रणनीति साफ कर दी है और इसका ट्रेलर 8 मार्च को बेंगलुरु में एक भव्य मेगा इवेंट के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिससे दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधे टकराव की स्थिति बन गई है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Middle East War: जंग के बीच फंसे भारतीयों की होगी ‘घर वापसी’; स्पाइसजेट आज चलाएगा UAE से 4 स्पेशल फ्लाइट्स

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*