Breaking: मिडल ईस्ट जंग के बीच ‘मसीहा’ बने सोनू सूद; दुबई में फंसे लोगों के लिए फ्री में रहने की जगह करायेंगे मुहैया

Sonu Sood becomes the 'messiah' amid the Middle East war

यूनिक समय, नई दिल्ली। कोरोना काल में लाखों प्रवासी मजदूरों के लिए फरिश्ता बने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं। ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच जारी भीषण युद्ध के कारण दुबई और अबू धाबी में फंसे हजारों यात्रियों की मदद के लिए सोनू सूद ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने युद्ध के कारण बेघर या फंसे हुए लोगों को दुबई में मुफ्त सुरक्षित रहने की जगह मुहैया करवाने का बीड़ा उठाया है।

सोनू सूद का बड़ा एलान

मिडल ईस्ट में जारी हवाई हमलों और उड़ानों के रद्द होने के कारण दुबई एयरपोर्ट और सड़कों पर फंसे भारतीय पर्यटकों सहित अन्य देशों के नागरिकों की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर आगे आए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए एलान किया है कि मदद के लिए किसी भी देश की नागरिकता या राष्ट्रीयता बाधा नहीं बनेगी और उनकी टीम बिना किसी भेदभाव के बेघर हुए लोगों को सुरक्षित ठिकाना मुहैया कराएगी।

सोनू सूद ने स्पष्ट किया है कि इस सेवा के पीछे कोई पाबंदी या शर्त नहीं है और जरूरतमंद लोग मदद पाने के लिए उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल @sonu_sood या उनकी टीम @dugastaproperties पर डायरेक्ट मैसेज (DM) के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

यह पहली बार नहीं है जब सोनू सूद संकट की घड़ी में ढाल बनकर सामने आए हों, बल्कि उनके द्वारा किए गए कई ऐतिहासिक कार्य आज भी मानवता के लिए एक बड़ी मिसाल हैं। साल 2020 में कोविड-19 वैश्विक महामारी और लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर लाखों प्रवासी मजदूरों को बसों, ट्रेनों और यहाँ तक कि विमानों के जरिए उनके घर सुरक्षित पहुँचाया था, साथ ही अनगिनत लोगों को ऑक्सीजन, दवाइयां और अस्पताल में बेड भी उपलब्ध कराए थे।

इसके अतिरिक्त, वे अपने पिता के सम्मान में ‘शक्ति अन्नदानम’ मुहिम चला रहे हैं जिसके तहत प्रतिदिन लगभग 45,000 जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाता है। सेवा का यह सिलसिला साल 2025 में भी जारी रहा जब पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान सोनू सूद ने खुद ज़मीनी स्तर पर उतरकर प्रभावित इलाकों में दवाइयां और राहत सामग्री बाँटकर ग्रामीणों की मदद की थी।

मिडल ईस्ट जंग का छठा दिन

बता दें कि 28 फरवरी से शुरू हुई इस जंग के आज 100 घंटे से ज्यादा पूरे हो चुके हैं। 5 मार्च को भी अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर भीषण मिसाइल हमले किए हैं। इस तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे दुबई जैसे बड़े हब में यात्री फंसे हुए हैं। ऐसे में सोनू सूद की यह पहल उन लोगों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Middle East War: ईरान पर अमेरिकी हमलों के 100 घंटे पूरे; तेहरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का HQ तबाह

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*