Delhi Blast: लाल किले के पास ब्लास्ट के बाद अब महिपालपुर में तेज़ धमाके की आवाज़; पुलिस जांच में जुटीं

महिपालपुर में तेज़ धमाके

यूनिक समय, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए भीषण कार ब्लास्ट, जिसे सरकार ने आतंकी कृत्य करार दिया है, की जाँच अभी जारी है। इसी बीच, गुरुवार सुबह दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक और तेज धमाके की आवाज़ सुनने से हड़कंप मच गया है। इस घटना में अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है।

रेडिसन होटल के पास सुनी गई आवाज़

धमाके की आवाज़ दिल्ली के महिपालपुर में स्थित रेडिसन होटल के नजदीक सुनी गई है। दमकल विभाग (Delhi Fire Service) के मुताबिक, उन्हें महिपालपुर में धमाके की यह कॉल सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत एक्शन में आया और दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

पुलिस की शुरुआती जाँच

दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर तुरंत प्रतिक्रिया दी है। डीसीपी साउथ वेस्ट ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शुरुआती जाँच की।

डीसीपी ने कहा, “शुरुआती जांच में दिल्ली पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। आवाज कहां से आई है, पुलिस उस सोर्स का पता लगा रही है।”

हालांकि, लाल किले के पास हुए बड़े आतंकी कृत्य के बाद, महिपालपुर जैसी संवेदनशील जगह (IGI एयरपोर्ट के नजदीक) पर धमाके की आवाज़ आना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है, और पुलिस आवाज़ के वास्तविक स्रोत का पता लगाने के लिए गहन जाँच कर रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Mathura News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद मथुरा जंक्शन का सुरक्षा घेरा कड़ा, QRT की लगातार गश्त

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*