Gold Silver Price Today: MCX पर सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी ₹6,000 से ज्यादा टूटी; जानें आज के ताजा रेट

Big fall in gold and silver prices on MCX today

यूनिक समय, नई दिल्ली। हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को सर्राफा बाजार से लेकर वायदा बाजार (MCX) तक कीमती धातुओं की चमक कुछ फीकी नजर आ रही है। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे खरीदारी का मन बना रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

MCX पर सोने-चांदी का ताजा हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह से ही बिकवाली का भारी दबाव देखा जा रहा है, जिसके चलते सुबह 11:30 बजे के आसपास कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

बाजार की स्थिति के अनुसार 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतों में 2.46 प्रतिशत यानी 6,005 रुपये की बड़ी गिरावट आई, जिससे इसका भाव 2,38,355 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया।

इसी तरह 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना भी 0.49 प्रतिशत यानी 755 रुपये गिरकर 1,53,117 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। आज के कारोबार के दौरान बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया, जिसमें चांदी 2,35,208 रुपये के निचले स्तर से लेकर 2,38,650 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंची। सोने की कीमतों में भी हलचल रही और यह आज 1,52,092 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर तक गया।

सर्राफा बाजार का पिछला रिकॉर्ड

पिछले हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके चलते दोनों कीमती धातुओं के भाव काफी नीचे आ गए। शुक्रवार को चांदी की कीमतों में 13,500 रुपये की भारी गिरावट देखी गई और यह 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई। सोने की स्थिति की बात करें तो 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 2,400 रुपये टूटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया था।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: IND vs PAK: भारत से हार के बाद शाहिद अफरीदी ने सरेआम दामाद शाहीन, बाबर और शादाब को टीम से बाहर करने की उठाई मांग

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*