Gold Silver Price Today: दो दिन की तेजी के बाद सोना ₹960 और चांदी ₹2640 हुई सस्ती; जानें क्या है लेटेस्ट रेट

Gold and silver become cheaper after two days of rise

यूनिक समय, नई दिल्ली। लगातार दो सत्रों तक रिकॉर्ड तेजी दिखाने के बाद मंगलवार को भारतीय सर्राफा बाजार और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों के इंतजार के बीच निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे सोना 960 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2640 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई।

कीमतों में आई बड़ी राहत

सोमवार को आसमान छू रही कीमतों के बाद मंगलवार को घरेलू सर्राफा बाजार में नरमी देखी गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 960 रुपये सस्ता होकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। बता दें कि सोमवार को यह 1.58 लाख रुपये पर बंद हुआ था। वही चांदी की चमक भी फीकी पड़ी और इसकी कीमत 2640 रुपये गिरकर 2.61 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी ने 2.72 लाख रुपये का ऊँचा स्तर छुआ था।

MCX पर क्या रही स्थिति?

घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर भी सोमवार की भारी तेजी के बाद सुस्ती देखी गई। जहां सोमवार को सोना 1.58 लाख रुपये और चांदी 2.62 लाख रुपये के पार बंद हुई थी, वहीं मंगलवार को वैश्विक संकेतों के चलते कीमतों में गिरावट का रुख बना रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में  गिरे दाम?

कीमती धातुओं में इस गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर का एक हफ्ते के निचले स्तर से उबरना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 1% गिरकर 5,016.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। 29 जनवरी को इसने 5,594.82 डॉलर का ऑल-टाइम हाई बनाया था। चांदी में भारी गिरावट देखी गई और यह 2.5% टूटकर 81.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

क्या है गिरावट की असली वजह?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्रा धारकों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जिससे मांग में कमी आती है। इसके अलावा, इस सप्ताह अमेरिका के रोजगार और महंगाई के आंकड़े जारी होने वाले हैं। निवेशक इन आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इनसे ही फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती या बढ़ोतरी की दिशा तय होगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Google Pixel 10a: 18 फरवरी से शुरू होंगे प्री-ऑर्डर; फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट लाइव, जानें संभावित फीचर्स और कीमत

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*