Gold Silver Price Today: MCX पर कीमती धातुओं की कीमतों में आई भारी गिरावट; जानें क्या हैं आज के लेटेस्ट रेट्स

Sharp Decline in Precious Metal Prices on MCX

यूनिक समय, नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 16 मार्च 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में निवेशकों और खरीदारों के लिए राहत की खबर आई है। ग्लोबल मार्केट के संकेतों के बीच घरेलू फ्यूचर मार्केट (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स पर सोने का भाव करीब 1,200 रुपये टूट गया है, वहीं चांदी की कीमतों में भी 3,300 रुपये से अधिक की नरमी देखी जा रही है।

MCX पर वायदा कारोबार का हाल

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी के साथ शुरुआत हुई, जिससे निवेशकों को बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिली। 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना सुबह करीब 0.75% की गिरावट के साथ 1,57,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जबकि पिछले सत्र में यह 1,58,466 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी की बात करें तो 5 मई 2026 की एक्सपायरी वाले वायदा में 1.29% की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह पिछले बंद भाव से 3,335 रुपये फिसलकर 2,56,100 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार करती देखी गई।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव (प्रति 10 ग्राम)

देश के विभिन्न महानगरों में आज सोने की रिटेल कीमतें (गुड रिटर्न के अनुसार) कुछ इस प्रकार हैं:

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹1,59,800₹1,46,490₹1,19,880
मुंबई₹1,59,650₹1,46,340₹1,19,730
चेन्नई₹1,61,010₹1,47,590₹1,23,990
कोलकाता₹1,59,650₹1,46,340₹1,19,730
लखनऊ₹1,59,800₹1,46,490₹1,19,880
पटना/हैदराबाद₹1,59,700₹1,46,390₹1,19,780

चांदी की रिटेल कीमतें

खुदरा बाजार में चांदी की कीमतों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज 10 ग्राम चांदी 2,749 रुपये की दर पर बिक रही है। वहीं, चेन्नई में चांदी के भाव थोड़े ऊंचे हैं, जहाँ 10 ग्राम के लिए ग्राहकों को 2,799 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। यदि आप एक किलो चांदी खरीदना चाहते हैं, तो बड़े शहरों में औसत भाव 2,74,900 रुपये के आसपास चल रहा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Odisha: कटक के SCB अस्पताल में भीषण अग्निकांड; ट्रॉमा केयर ICU में आग से 10 मरीजों की मौत

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*