
यूनिक समय, राया (मथुरा)। मथुरा से ऑटो में बैठकर राया आ रही महिला बैग में रखे सोने चांदी के आभूषण शातिरों ने पार कर दिए। जानकारी के अनुसार कृष्णा चौधरी मथुरा से राया क्षेत्र के गांव ढकू पाराशर अपने मायके ऑटो द्वारा जा रही थी। ऑटो से राया में उतरने के बाद वह सड़क किनारे नीमगांव जाने के लिए वाहन की तलाश में खड़ी थी। तभी एक इको गाड़ी चालक ने नीमगांव चलने की कहकर महिला को गाड़ी में बैठा लिया। जिसमे कुछ महिलाएं व पुरुष सवार थे। चालक द्वारा गाड़ी को नीमगांव न ले जाने की कहकर रास्ते मे ही उतार कर चला गया। नीचे उतरने पर महिला ने देखा कि उसके बैग क़ी चेन पर फेवीक्विक लगी हुई है।
बेग खोलकर देखा तो महिला के होश उड़ गए बैग में रखे सोने चांदी के जेवरात गायब थे। महिला ने घटना कि जानकारी परिजनों और को दी। परिजन महिला को लेकर थाना पहुचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी रविभूषन शर्मा ने बताया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर शातिरों की तलाश में जुट गई है।
नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Leave a Reply