
यूनिक समय, मथुरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज विकास कुमार ने 14 मार्च. को आयोजित होने वाली है। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला न्यायालय परिसर से दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी व पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित थे।
प्रचार वाहनों ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र में लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर अपर जिला जज राम किशोर पाण्डेय, अमर पाल सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे सूर्यभान कुमार वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अनीता सिंह, अन्य न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव सहित सभी पदाधिकारीगण, लीगल एड डिफेन्स काउंसिल आदि उपस्थित थे।
सचिव श्रीमती अनीता सिंह ने जनमानस से अपील की है 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमे को चिन्हित कर स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित होकर उसका निस्तारण कराएं।
नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़े: India News: सुप्रीम कोर्ट में भड़के CJI सूर्यकांत; वकील की अटपटी याचिका पर लगाई कड़ी फटका
Leave a Reply