
यूनिक समय, चौमुहां /छाता (मथुरा)। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले बडी भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान चौमुंहा से छाता चीनी मिल तक ट्रैक्टर रैली लेकर पहुंचे। किसानों ने छाता चीनी मिल गेट पर अपनी मांगों मंगवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम तहसीलदार छाता सचिन पवार को ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने कुछ समय के लिए यातायात को रोक अपना विरोध जताया। किसानों के बीच तहसीलदार छाता पहुंचे। किसानों ने ज्ञापन सौंपा और म ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक भेजने की मांग। ज्ञापन में चीनी मिल चलवाने, बेरोजगारी दूर करने ,कर्ज माफी करने, किसानों को एसपी गारंटी,पेंशन, बिजली बिल,खाद बीज उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों ने मोदी सरकार को कोसते हुए भी नारेबाजी की।
छीतर सिंह ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में किसान मरा। आज किसान आत्महत्या कर रहा है । गौरों से भी हम लड़े और कालों से भी हम लड़ेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन धीर पाल सिंह ने कहा कि यह जो खंडहर पीछे दिखाई दे रहा है। सब भाजपा सरकार की करतूत है। कल ही उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट जारी किया है उस बजट में एक पैसा भी सरकार ने चीनी मिल को चलवाने के लिए नहीं दिया है। उन्होंने गन्ना मंत्री से सवाल किया, कि जो झूठे वादे करके जनता से वोट लिए हैं ,उसका तुमको जवाब देना पड़ेगा। अगर नहीं जवाब देंगे तो इससे भी बड़ा आंदोलन जल्द होगा।
इस मौके पर छीतर सिंह एडवोकेट,गजेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, लियाकत , कल्ली पहलवान, हरवीर, कल्लन,नत्थीलाल, लीलाधर, सुनील, चेतराम, प्रेमपाल,राधा कृष्ण, गौरव सिंह, कपिल,अंजली आर्य,सुमन, बेबी तथा पूनम आदि मौजूद थे।
नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Leave a Reply