
यूनिक समय, मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य के कर्मचारी, शिक्षक, सेवानिवृत्त कर्मचारी और संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारी आदि ने अपनी मांगों के लेकर आज पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के गेट पर धरना प्रदर्शन किया है। बाद में कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
उत्तर प्रदेश राज्य के कर्मचारी/दैनिक वेतन भोगी/श्रमिक/संविदा एवं आऊटसोर्स कर्मचारियों,आशा, आंगनबाड़ी आदि राष्ट्रीय कार्यक्रमोंं से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के गेट पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। बडी संख्या में कर्मचारियों ने धरने में भागीदारी की। कर्मचारियों की मांगो मे सभी कॉन्ट्रैक्ट वाले एम्प्लॉई को रेगुलर करें। कॉन्ट्रैक्ट/आउटसोर्स डेली वेज वाली नौकरी बंद करें।
सभी खाली पदों पर रेगुलर नियुक्ति करें। पीएफआरडीए एक्ट रद्द करें; एनपीएस/अप्स खत्म करें। फंड मैनेजर को राज्य सरकारों को जमा की गई रकम वापस करने का निर्देश दें। सभी चार लेबर कोड रद्द करें। पीएसयू का प्राइवेटाइजेशन/कॉर्पोरेटाइजेशन और सरकारी डिपार्टमेंट्स को छोटा करना बंद करें। इसके साथ ही आठ सूत्री मांग रखी गई।
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ सम्बद्ध अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ ने आज सभी राज्य कर्मचारियों की सभा करने के बाद अपनी मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालो में प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल प्रसदा, उदयवीर सिंह,कैलाश चंद, हरिओम भुल्ला, मूला, रोहतास, मनोज कुमार, सावित्री, लक्ष्मी देवी, माया देवी, अतरी देवी आदि मौजूद रहे।
नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Leave a Reply