
यूनिक समय, मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन जलकल विभाग, द्वारा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सीवर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नवीन मशीनों की आपूर्ति प्राप्त की गई है। इस अंतर्गत दो सीवर सॅक्शन मशीन, एक सीवर जैटिंग मशीन एवं दो सीवर बकेट मशीन शामिल हैं।
महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के भूतेश्वर मुख्यालय परिसर में सभी मशीनों की पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर लोकार्पण एवं शुभारंभ किया। हरी झंडी दिखाकर मशीनों को जनसेवा को रवाना किया। महापौर ने कहा कि आधुनिक मशीनरी के माध्यम से शहर की स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को नई गति मिलेगी। नगर निगम का लक्ष्य है कि तकनीक आधारित समाधान अपनाकर नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित परिवेश उपलब्ध कराया जाए। इन मशीनों के नियमित एवं प्रभावी उपयोग से बरसात के मौसम में भी जलभराव की समस्या को न्यूनतम किया जाएगा और आमजन को राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, अधिशासी अभियंता (जल) राम कैलाश, सहायक अभियंता (जल) हेमेन्द्र गौतम, सहायक अभियंता (जल) अजय एवं सहायक अभियंता (जल) श्रीमती प्रतिभा अन्य उपस्थित थे।
आशा उम्मीद जाहिर की कि नई मशीनों के संचालन से सीवर सफाई एवं जल निकासी कार्य मैकेनाइज्ड पद्धति से अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं समयबद्ध रूप में संपन्न होंगे। इससे जलभराव एवं फेवर (फाउल/सीवर ओवरफ्लो) जैसी समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव होगा तथा स्वच्छता व्यवस्था में गुणात्मक सुधार आएगा, जो स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों की दृष्टि से भी लाभकारी सिद्ध होगा।
नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Leave a Reply