
यूनिक समय, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रावटी से 10 किलोमीटर दूर भीमपुरा गांव के पास, माही नदी के पुल से पहले, एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
पांच लोगों की मौके पर मौत
रतलाम जिले में हुए इस भीषण हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें 15 वर्ष का एक बच्चा भी शामिल है। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 08 बजे की बताई जा रही है। कार क्रमांक एमएच 03 इएल 1388 दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी, जब यह दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस जांच और राहत कार्य
सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। शवों को खाई से बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें: India News: PM मोदी और खरगे ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती पर किया नमन; ‘चाचा नेहरू’ के योगदान को किया याद
Leave a Reply