कर्नाटक के हासन में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतक परिजनों को दो लाख की सहायता

हासन में हुए हादसे पर जताया शोक

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के हासन जिले में हुए दुखद हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को “हृदय विदारक” बताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Hassam Incident

पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा, हासन में हुए हादसे में घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा शुक्रवार रात को गणेश विसर्जन के दौरान हुआ। एक ट्रक अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया, जिससे कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ इंजीनियरिंग छात्र भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Mathura News: संत प्रेमानंद महाराज ने पहली बार किए ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*