Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आपकी जेब में रखा 500 का नोट नकली हो सकता है, ऐसे पहचानें असली और नकली

by Raju Chaurasia • October 7, 2023
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। दिल्ली में एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ, जो नकली नोट बनाकर मार्केट में उतारता था। गिरोह का मास्टरमाइंड BA पास पेंटर निकला, जिसने शाहिद कपूर की वेब सीरीज देखकर आइडिया लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर नकली नोट छापने का काम शुरू किया।

दिल्ली पुलिस ने आरोपियों से करीब 19 लाख के 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं, जो हुबहू असली नोट जैसे नजर आते हैं। नकली नोट इतने असली लगते हैं कि देखकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पर धोखा खा जाए। आम लोग के लिए असली-नकली की पहचान करना तो दूर की बात है, लेकिन अगर आपको यह पता होगा कि असली और नकली नोट को कैसे पहचानें तो क्राइम करने से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कि असली और नकली नोट की पहचान क्या है…

500 रुपये के नोट की खास विशेषताएं
असली नोट का रंग स्टोन ग्रे है।
साइज 63 मिलीमीटर और 150 मिलीमीटर है।
नोट जियोमीट्रिक पैटर्न में बना है।
नोट के बीचों-बीच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर है।
पीछे लाल किला छपा है और इस पर लगा तिरंगा अपने असली रंग में है।
देवनागरी लिपि और अंग्रेजी में भी 500 लिखा है, जो नोट के दोनों तरफ से दिखाई देता है।
देवनागरी लिपि में भारत भी लिखा है।
दाईं ओर अशोक स्तम्भ का प्रतीक है।
500 काइलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर बनी है।
नोट में एक कलरफुल धागा है, जो नोट को नीचे की तरफ झुकाने पर हरे से नीला हो जाता है।
500 रुपये के नोट को नेत्रहीन भी आसानी से पहचान सकते हैं। इसके लिए महात्मा गांधी के चित्र और अशोक चिह्न की उभारकर उकेरा गया है।
500 रुपये के नए नोट पर बाईं ओर एवं नीचे दाईं ओर छोटे से बड़े अक्षरों में बढ़ता हुआ अंकों का पैनल है।
नोट पर RBI के प्रॉमिस क्लॉज के साथ गवर्नर के हस्ताक्षर हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.