Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सांप का जहर सोने से भी महंगा बिकता है, किस सांप का विष है सबसे कीमती

by Raju Chaurasia • July 16, 2022

सांप का जहर सोने से भी महंगा बिकता है, किस सांप का विष है सबसे कीमती

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

आज विश्व सांप दिवस। सांप का नाम सुनकर ही बहुत से लोग डर जाते हैं। यह डर लाजमी है, क्योंकि जहरीले सांप ने डस लिया तो जान खतरे में पड़ जाती है। भारत में हर साल करीब 50 हजार लोग सांप द्वारा डसे जाने के चलते मरते हैं। एक तरफ सांप के जहर से इंसानों की मौत होती है, दूसरी तरफ यह हमारे बहुत काम भी आता है। सांप के जहर से दवाएं बनती हैं, रिसर्च में भी इसका इस्तेमाल होता है।

सांप के जहर की कीमत सोने से भी अधिक होती है। कोबरा (नाग) सांप के एक ग्राम जहर की कीमत 5423 रुपए है। इस तरह 10 ग्राम की कीमत 54230 हुए। वहीं, सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 50,108 रुपए है। सबसे कीमती जहर करैत का होता है। सांप के जहर को सुखाकर पाउडर के रूप में बेचा जाता है। आइए जानते हैं सांप के जहर की कीमत के बारे में…

नाग भारत में पाए जाने वाले चार प्रमुख जहरीले सांपों में से एक है। इसके एक ग्राम जहर की कीमत 50,108 रुपए है। इस सांप को अपने फन फैलाने के लिए जाना जाता है।

किंग कोबरा सांप के एक ग्राम जहर की कीमत 19940 रुपए है। यह भारत में पाया जाता है। किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा जहरीला सांप है। यह मुख्य रूप से दूसरे सांपों को खाता है।


करैत सांप के एक ग्राम जहर की कीमत 30308 रुपए है। इस सांप के शरीर में जहर कम मात्रा बनता है, जिसके चलते इसकी कीमत अधिक है। करैत भारत का सबसे जहरीला सांप है।

मेडोग ग्रीन पिट वाइपर सांप के एक ग्राम जहर की कीमत 25523 रुपए है। इसका जहर हीमोटॉक्सिक होता है। इसके डसने पर पीड़ित को बहुत अधिक दर्द होता है।


रसेल्स वाइपर सांप के एक ग्राम जहर की कीमत 7816 रुपए है। यह सांप भारत के चार प्रमुख जहरीले सांपों में से एक है। एक वयस्क रसेल्स वाइपर सांप से एक बार में 130-250 मिलीग्राम जहर मिलता है।


एग्किस्ट्रोडन हालिस सांप मुख्य रूप से चीन में पाया जाता है। यह पिट वाइपर प्रजाति का सांप है। इसके एक ग्राम जहर की कीमत 5184 रुपए है।


एग्किस्ट्रोडन एक्यूटस सांप के एक ग्राम जगह की कीमत 7577 है। यह चीन में पाया जाता है। चीन में ऐसी मान्यता है कि अगर यह सांप डस ले तो पीड़ित व्यक्ति मरने से पहले केवल 100 कदम चल पाता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.