Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ट्रक में भरी शराब सड़क पर गिर गई, लोगों ने पलभर में किया कुछ ऐसा, कंपनी ने कहा—हम इनका…

by Raju Chaurasia • July 16, 2022
Advertisement
Ad

चेनचुन (साउथ कोरिया)। दक्षिण कोरिया में एक बीयर कंपनी ने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने कंपनी के ट्रक के साथ हुई दुर्घटना के बाद सड़क से शराब के छोटे कंटेनर्स को हटाने में मदद की। कंपनी का थैक्यू लोगों का दिल जीत रहा है। हालांकि, घटना 29 जून की है और दक्षिण कोरिया के चुनचेन में हुई। मगर यह अब वायरल हो रही है।

https://twitter.com/RexChapman/status/1547458102139637761?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1547458102139637761%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fstatic.asianetnews.com%2Ftwitter-iframe%2Fshow.html%3Furl%3Dhttps%3A%2F%2Ftwitter.com%2FRexChapman%2Fstatus%2F1547458102139637761%3Fref_src%3Dtwsrc5Etfw

यह पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। क्लिप देखने के बाद यूजर्स ने भी ऐसे भले नागरिकों की तारीफ की है। यह घटना कैस बीयर कंपनी के एक ट्रक के साथ तब हुई, जब वह माल लोड कर डिलीवरी के लिए जा रहा था। वीडियो को कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कोरियाई कैप्शन के साथ पोस्ट किया था।

इसके बाद यह ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया, जहां यूजर्स ने कैप्शन को ट्रांसलेट कर इसका एक अंग्रेजी मैटर पोस्ट किया। ट्रक में 2,000 बोतल बीयर थी। सड़क पर एक मोड़ के दौरान जब यह घूम रहा था, तभी उसका पीछे का दरवाजा खुल गया और शराब के कंटेनर्स सड़क पर गिरने लगे। कंटेनर में स्टील बार लगे थे, मगर वे कंटेनर्स को गिरने से नहीं रोक पाए।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब सड़क पर गिरी है, यह जानने के बाद ट्रक चालक ने तुरंत गाड़ी रोक दी। सड़क की स्थिति को देखते हुए, एक आदमी ने तुरंत वहां कंटेनर्स को हटाना शुरू कर दिया, जिसके बाद कुछ और लोग वहां आए और इस तरह कुछ ही देर में नागरिकों की मदद से ही पूरी सड़क साफ हो गई। लोग सड़क की सफाई के साथ-साथ कंटेनर्स हटाते भी दिखाई दे रहे हैं।

इन नागरिकों की तारीफ करते हुए यूजर्स ने कहा, 30 मिनट में पूरी सड़क साफ हो गई। ट्विटर पर इस वीडियो को करीब 25 लाख बार देखा जा चुका है। कैस बीयर के यूट्यूब वीडियो में बताया गया है कि कंपनी इन असली हीरो की तलाश कर रही है, ताकि इन्हें सम्मानित किया जा सके। उन्होंने सड़क को ऐसे साफ किया, जैसे यह काम उन्हीं का था। कंपनी ने बताया कि नुकसान की भरपाई इंश्योरेंस के तहत कवर कर ली गई है। वहीं, ट्रक ड्राइव के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.