Fri, Jun 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ऐलान— बागी विधायक हारे तो छोड़ दूंगा राजनीति—एकनाथ शिंदे

by Raju Chaurasia • July 16, 2022
Advertisement
Ad

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के जो विधायक उनके साथ आए हैं अगर उनमें से कोई भी विधायक चुनाव हार जाता है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। शिंदे अपने समर्थक विधायक अब्दुल सत्तार के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो 50 विधायक मेरे साथ आए हैं वो अगर अगले विधानसभा चुनाव में हार जाएंगे तो मैं राजनीति से इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि वह सभी 50 विधायक अपना चुनाव जीतेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेगी और चुनाव में 200 सीटें मिलेंगी। अगर भाजपा-शिवसेना संयुक्त रूप से 200 सीटें मिलेंगी तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले एमवीए के पतन के दौरान जो सियासी ड्रामा हुआ था वह उसके रिजल्ट को लेकर चिंतित थे।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जब ये सब हो रहा था तब शुरू में हमारे साथ 30 विधायक थे फिर 50 विधायक हुए। सभी मुझे प्रोत्साहित और समर्थन करते थे। लेकिन मैं चिंतित था, मेरे दिमाग में चल रहा था कि इन्होंने मेरे लिए अपना पूरा राजनीतिक करियर दांव पर लगा दिया है। मेरी रातों की नींद हराम कर दी। उन्होंने कहा कि मैं इनके भविष्य को लेकर चिंतित था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.