Fri, Jun 19th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लव स्टोरी का दर्दनाक अंत: जिससे परिवार से लड़कर की शादी…उसी की वजह से मर गई

by Raju Chaurasia • July 17, 2022
Advertisement
Ad

राजस्थान के कोटा से एक शॉकिंग खबर सामने आई है, जहां एक लव मैरिज करने वाली महिला ने सुसाइड कर लिया। युवती ने मरने से पहले ऑडियो बनाया और अपनी बहन को भेजा। जिसमें मौत का जिम्मेदार अपने पति को बताते हुए घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने पति व उसकी प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

दरअसल, यह पूरा मामला पति के प्रेम प्रसंग का है। क्योंकि मृतका रीना ने अपनी बहन को जो ऑडियो बनाकर भेजा है उसके मुताबिक, पति करण सिंह के अन्य युवतियों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते रीना मानसिक तनाव में थी। युवती ने यह बात अपने ससुरालवालों को भी बताई, लेकिन उन्होंने उल्टा महिला को परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी पति रीना के साथ नहीं रहना चाहता था और पूजा नाम की दूसरी लड़की के साथ जिंदगी बिताना चाहता था। इसी बात से वह दुखी रहती थी।

बता दें कि मृतका रीना मूल रुप से अहमदाबाद की रहने वाली है। उसने पांच साल पहले करण सिंह के साथ घर से भागकर लव मैरिज की थी। दोनों से साथ जीने मरने की कसमें खाई थीं। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही पति की जिंदगी में दूसरी लड़की आ गई। जिसके साथ वह शादी करना चाहता था। इतना ही नहीं रीना को अपनी जिंदगी से निकालने के लिए उसके साथ मारपीट करने लगा। साथ ही दहेज की मांग भी करता था।

वहीं मृतका की बहन शालिनी ने बताया कि रीना के ससुराल वाले और उसका पति बहन को मायके नहीं भेजते थे। शादी के पांच साल बाद वह एक बार भी घर नहीं आई थी। जबकि कई बार उनको फोन कर रीना को घर लाने की बात कही, लेकिन ससुराल पक्ष ने बात को अनसुना कर दिया। बहन और पति ने ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस का कहना है कि शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। साथ ही पीहर पक्ष की ओर से दर्ज शिकायत के बाद जांच की जा रही है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.