Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

स्पा सेंटर में काम करने वाली नाबालिग लड़की ने सुनाई दर्दभरी कहानी, जिसे सुनकर हर कोई रह गया हैरान

by Raju Chaurasia • September 18, 2022
Advertisement
Ad

दुनिया भर के हर कोने में स्पा सेंटर चलाए जाते हैं। जहां पर लोगों को मसाज की जाती है। लेकिन इसकी आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा भी खूब फलता-फूलता है। इसी को देखते हुए आए दिन पुलिस इन स्पा सेंटरों पर छापा मारती है। इस बीच हाल ही में हरियाणा के गुरुग्राम के ओमेक्स मॉल में पुलिस ने किंग स्पा सेंटर में छापा मारा और यहां से लड़कियों को आजाद करवाया। इस बीच एक 14 साल की नाबालिग लड़की ने स्पा सेंटर में होने वाली जिस्मफरोशी का खुलासा किया और अपने दर्द भरी कहानी सुनाई।

मेरा नाम रजनी (परिवर्तित नाम) है। मैं 14 साल की हूं लेकिन घर की हालत ठीक नहीं थी, इसलिए मुझे एक नौकरी करना पड़ा। एक स्पा सेंटर में नौकरी करने वाली औरत ने मुझे रिसेप्शनिस्ट के तौर पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया और स्पा सेंटर लेकर गई। मैंने यहां नौकरी करना शुरू किया। लेकिन कुछ दिन बाद मुझे यहां की काली सच्चाई पता चली। पीड़िता ने बताया कि एक बार नहीं बल्कि हर रोज कई लोग उसका गैंगरेप करते थे। बच्ची ने कहा कि 10 से 15 लोग उसके शरीर पर चढ़ जाते और जानवरों की तरह व्यवहार करते थे। उसे नोचते, रौंदते और उसके साथ जानवरों जैसा सलूक करते। वह स्पा सेंटर से बाहर निकलने के लिए तड़पती रही, लेकिन उसकी पीड़ा को सुनने वाला कोई नहीं था।

15 सितंबर को पुलिस ने स्पा सेंटर में रेड मारी और इस बच्ची समेत अन्य को यहां से आजाद करवाया। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में बच्ची ने इसका विरोध नहीं किया, क्योंकि उसका रेप करने वाले आदमी के पास उसके अश्लील वीडियो थे और उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। इसी डर से नाबालिग लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई। हालांकि, जब पुलिस ने रेड मारी तो इस बच्ची ने अपनी दर्द भरी कहानी पुलिस को सुनाई। इसके बाद गुरुग्राम के सेक्टर 51 स्थित महिला थाने में चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है और पुलिस आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.