Thu, Aug 13th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गैंगवारः कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर को शूटर्स ने भून दिया, खून से सनी लाश भी ले गए

by Raju Chaurasia • September 19, 2022

गैंगवारः कोर्ट में पेशी पर आए गैंगस्टर को शूटर्स ने भून दिया, खून से सनी लाश भी ले गए

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

सालों बाद एक बार फिर गैंगवार एक्टिव हो चुकी है। यहां नागौर कोर्ट में पेशी पर आए एक गैंगस्टर पर हरियाणा से आए शूटर्स ने धना धन फायरिंग कर दी। जिसमें गैंगस्टर बुरी तरह से जख्मी हो गया। अचानक कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग से एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में मौके का फायदा उठाकर शूटर गैंगस्टर के शव को भी अपने साथ ले गए।

दरअसल. घटना करीब 20 मिनट पहले नागौर के जिला कोर्ट में हुई। यहां नागौर इलाके के कुख्यात गैंगस्टर संदीप शेट्टी को कोर्ट में इसी मामले में तहसील के लिए लाया गया था। जब उसे पुलिस की गाड़ी से नीचे उतारा जा रहा था इसी दौरान एक गाड़ी में सवार कुछ शूटर्स ने उस पर दनादन फायर शुरू कर दिए। इसके बाद गैंगस्टर की सुरक्षा कर रही पुलिस भी परे हट गई। गोलियों की आवाज से पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मची। लोग अपनी जगह को छोड़कर चले गए। इसी बीच शूटर्स ने मौके का फायदा उठाकर गैंगस्टर संदीप शेट्टी के शव को भी अपने साथ ले लिया।

पुलिस सूत्रों की मानें तो इस घटना में संदीप शेट्टी को कई गोलियां लगी है। घटना के बाद इलाके में नाकाबंदी भी करवाई गई है। लेकिन अभी तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि इससे पहले ऐसा ही एक मामला राजधानी नई दिल्ली में आया था। जहां भी कोर्ट परिसर में गोली चली थी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.