Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बड़ी हैरान करने वाली है राजस्थान की लव स्टोरी, इस खेल में पूरा थाना लाइन हाजिर, कई पुलिसवाले सस्पेंड

by Raju Chaurasia • September 21, 2022
Advertisement
Ad

राजस्थान के सवाई माधोपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी युवक पर रेप करने का मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में भी ले लिया। लेकिन इन सब बातों से आरोपी इतना परेशान हुआ कि वह पुलिस कस्टडी से भाग गया और अपनी प्रेमिका के घर के बाहर जाकर ही फांसी के फंदे पर झूलकर सुसाइड कर लिया। सुबह शव लटकता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया है ।

जानकारी के मुताबिक के सवाई माधोपुर का रहने वाला मनराज अपने गांव की एक युवती से प्रेम करता था। ऐसे में जब मनराज की प्रेमिका के घर वालों को इस बात का पता लगा तो प्रेमिका ने मनराज पर रेप का केस दर्ज करवा दिया। ऐसे में पुलिस ने मनराज को हिरासत में ले लिया। देर रात मनराज पुलिस थाने से ही भाग गया। जब पुलिस ने आरोपी मनराज के बारे में पता लगाया तो सामने आया कि उसने अपनी प्रेमिका के घर के बाहर फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

घटना के तुरंत बाद एसपी ने थाने में लापरवाही बरतने पर एक सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल को भी निलंबित कर दिया है। मामले की जांच की पूरी मॉनिटरिंग एसपी अब खुद कर रहे हैं। वहीं युवती के घर के आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि मनराज ने पहले तो युवती के घर के बाहर आकर उसके परिवार वालों को धमकियां दी। इसके बाद मनराज वहां से चला गया और कुछ देर बाद वापस आकर सुसाइड कर लिया। घटना के विरोध में परिवार के लोग और ग्रामीण मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.