Thu, Aug 13th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अनोखा मामला : अंधविश्वास ने नहीं होने दिया व्यक्ति का अंतिम संस्कार !

by Raju Chaurasia • September 24, 2022

अनोखा मामला : अंधविश्वास ने नहीं होने दिया व्यक्ति का अंतिम संस्कार !

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

झारखंड मे अंधविश्वास का एक अनोखा मामला देखने के मिला है। तालाब में डूब कर मरे व्यक्ति का अंतिम संस्कार गांव में ग्रामीणों ने नहीं होने दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि गांव वालों का मानना है कि जिस तालाब में डूबकर व्यक्ति की मौत हुई है उस तालाब में भूत है। ग्रामीणों की हट के कारण मृतक के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार गांव में ना कर चक्रधरपुर के शमशान घाट में करना पड़ा। यह अनोखा मामला झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के कराईकेला थाना क्षेत्र के रायबेरा गांव की है। अंधविश्वास के कारण ग्रामीणों ने डांगोसाई स्थित तालाब में मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने नहीं दिया।मजबूरन मृतक के परिजनों को चक्रधरपुर शमशान घाट ले जाकर मृतक का अंतिम संस्कार करने को बाध्य होना पड़ा।

कराईकेला थाना क्षेत्र रायबेरा गांव स्थित डांगोसाई तालाब में डूबने से बोदरो बोदरा (49) की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने शव को मुखिया कुश पूर्ति की मौजूदगी में तालाब से निकाल मृतक के घर पहुंचा दिया। लेकिन रात हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। दूसरे दिन शुक्रवार को मृतक बोदरो बोदरा के शव को गांव में अंतिम संस्कार नहीं करने दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक,तालाब में भूत होने के कारण ही उसकी मौत हुई है। इसलिए मृतक को इस गांव में अंतिम संस्कार करने से रोका गया है। मुखिया द्वारा गांव के लोगों को समझाने पर भी बात नहीं बनी। मजबूरी में परिजन उसका शव लेकर चक्रधरपुर गांव पहुंचे जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी बंदगांव प्रखंड में आज भी ग्रामीण अंधविश्वास में जी रहे हैं। बीमार पड़ने पर लोग आज भी डॉक्टर के पास ना जाकर ओझा-गुनी के पास जाते हैं। यहां पर डायन बिसाही की बात सभी लोग मानते भी हैं।ग्रामीण डायन बिसाही के कारण बोदरा की मौत की बात कह रहे हैं। यही कारण है कि गांव में उसके शव का अंतिम संस्कार होने नहीं दिया गया। बोदरो बोदरा तालाब में नहाने के दौरान डूब गया था। देर शाम करीब साढ़े छह बजे तालाब में तैरते हुए एक व्यक्ति का शव ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद बोदरा के परिजनों को सूचना दिया गया। जहां परिजन पहुंचकर शव की पहचान की थी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.