Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

फ्रांस से काशी घूमने आई युवती को बियर पिलाकर किया बेहोश, होश में आई तो शरीर पर नहीं था…..

by Raju Chaurasia • September 26, 2022
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। फ्रांस के पेरिस शहर से काशी भ्रमण पर आई युवती ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। युवती का आरोप है कि आरोपित युवक ने उसके साथ बदसलूकी की है और उसे नशीली दवा मिलाकर बियर पिलाया है। युवती का कहना है कि वह बीयर पीने के बाद अचेत हो गई थी। इसके बाद जब उसे होश आया तो उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पीड़िता को यह भी नहीं मालूम कि नशे के दौरान उसके साथ क्या हुआ है। यह घटना वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र की है।

युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरूकर दी है। वहीं आरोपित पुलिस को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती पेरिस से बनारस घूमने आई युवती केदार घाट के पास एक होटल में रुकी थी। इस दौरान उसे होटल के पास एक युवक मिला। आरोपित युवक ने पीड़िता को दो दिनों तक बनारस में घुमाया। इसके बाद वह उसे लेकर एक रेस्टोरेंट में गया। जहां पर दोनों ने खाना खाया और बियर का सेवन किया। युवती का आरोप है कि उसकी बियर में नशीली दवा मिलाई गई थी।

इसके बाद पीड़िता की तबियत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। अगले दिन सुबह जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि वह अपने होटल के कमरे में निर्वस्त्र है। युवती के अनुसार, होटल के मैनेजर से मामले की शिकायत की तो वह मामले को दबाने लगा। जिसके बाद वह किसी तरह भेलूपुर थाने पहुंची और आरोपित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। भेलूपुर इंस्पेक्टर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फ्रांस की युवती तहरीर देने के बाद वापस अपने देश लौट गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.