Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

फेसबुक पर हुई बीटेक छात्र से दोस्ती, पत्नी ने पति को करंट देकर उतारा मौत के घाट

by Raju Chaurasia • September 27, 2022
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने एक शिक्षामित्र हरेंद्र शर्मा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। बुलंदशहर पुलिस के अनुसार, शिक्षामित्र की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। बता दें कि थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के कालिंदी कुंज में संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षामित्र हरेंद्र शर्मा की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। लेकिन उसका पति उन दोनों की राह का रोड़ा बन रहा था। इसलिए पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया। मृतक हरेंद्र की पत्नी नेहा ब्यूटी पार्लर चलाती थी। वहीं फेसबुक के जरिए उसकी मुलाकात रवि नाम के बीटेक के छात्र से हुई।

इस दौरान दोनों के बीच में बातें होने लगी और दोनों एक दूसरे के बहुत करीब आ गए। नेहा और रवि जहां एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे तो वहीं वह यह भी जानते थे कि हरेंद्र के रहते हुए यह संभव नहीं है। इसलिए दोनों ने मिलकर हरेंद्र की हत्या की प्लान बना डाला। इसके बाद मौका मिलते ही उन्होंने हरेंद्र को नशीला पदार्थ खिला दिया और जब वह बेहोशी की हालत में हो गया तो उसे बिजली का करंट देकर मौत की नींद सुला दिया। पति की हत्या करने के बाद आरोपी नेहा ने ससुराल वालों को बताया कि पति की मौत हार्ट-अटैक से हुई है। लेकिन परिजनों को नेहा की बात पर यकीन नहीं था। इसलिए उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने सूचना मिलते की मामले की पड़ताल शुरू की। वहीं पड़ोसियों से पूछताछ में सामने आया कि नेहा ने अपने प्रेमी रवि के साथ मिलकर हरेंद्र की हत्या की है। एसएसपी श्लोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हरेंद्र की मौत के बाद परिजन उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। तभी उसके घरवालों को नेहा पर शक हुआ तो शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं पुलिस भी लगातार मामले की जांच करने में जुटी हुई थी। जांच में सामने आया कि मृतक को पहले नशीली दवा दी गई थी और फिर उसके बाद उसे करंट देकर मौत के घाट उतार दिया। पूछताछ में सच्चाई सामने आने के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.