Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सांसद रवि किशन को लगा करोड़ों का चूना, उधार देना पड़ गया भारी

by Raju Chaurasia • September 28, 2022
Advertisement
Ad

उत्तर प्रदेश के जिले गोरखपुर से सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन ठगी का शिकार हो गए हैं। मुंबई के एक व्यापारी ने उनसे करोड़ों रुपये हड़प लिए हैं। सांसद ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि रवि किशन ने करीब दस साल पहले व्यापारी को 3.25 करोड़ रुपये उधार दिए थे। जब सासंद ने रुपए वापस करने का दबाव बनाया तो व्यापारी ने उन्हें चेक थमा दिया, जो कि बाउंस हो गया। वहीं सांसद की शिकायत के बाद कैंट पुलिस ने मुबंई के व्यापारी जैन जितेंद्र रमेश के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरूकर दी है।

बता दें कि सांसद रवि किशन ने इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें लिखा हुआ था कि साल 2012 में ईस्ट मुंबई के कमला पाली बिल्डिंग में रहने वाले जैन जितेंद्र रमेश को 3.25 करोड़ रुपये दिए गए थे। जब उनसे रुपये वापस मांगे गए तो जितेंद्र रमेश आनाकानी करने लगे। इसके बाद जब दबाव बनाया गया तो व्यापारी ने 34-34 लाख रुपये के 12 चेक दे दिए। बताया गया कि यह चेक मुंबई के विले पार्ले, पीएम रोड स्थित टीजेएचडी सहकारी बैंक लिमिटेड के थे। इसके बाद 7 दिसंबर 2021 को जब 34 लाख रुपये का चेक एसबीआई की बैंक रोड स्थित शाखा में जमा कराया गया। लेकिन बैंक अकाउंट में रुपये नहीं आए।

वहीं 16 फरवरी 2022 को बैंक अधिकारियों ने पत्र लिखकर जानकारी दी कि जिस बैंक अकाउंट का चेक दिया गया था, उसमें रुपये नहीं है। जिस कारण चेक बाउंस हो गया। जब इस सिलसिले में व्यापारी जैन जितेंद्र रमेश से बात की गई तो उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। चेक बाउंस होने के बाद से वह लगातार अपने रुपये वापस मांग रहे हैं। लेकिन व्यापारी रुपये देने के लिए तैयार नहीं है। सांसद रवि किशन के अनुसार, व्यापारी की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान है और आर्थिक उत्पीड़न का शिकार हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शशिभूषण राय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई की जा रही है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.