Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अस्पताल में चल रहा था सेक्स कांड, सजा काट रहे कैदियों के लिए दूसरे राज्य से आती थीं लड़कियां

by Raju Chaurasia • September 29, 2022
Advertisement
Ad

बिहार के एक अस्पताल में देह व्यापार चलने का खुलासा गुरुवार की सुबह हुआ। जिसके बाद से अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के कैदी वार्ड में कैदी रंगरेलियां मनाते पकड़े गए। पुलिस ने कैदी वार्ड के एक युवती समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बिहार के हाजीपुर सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में यह धंधा चल रहा था। यहां सजायाफ्ता कैदी इलाज के नाम पर अस्पताल में भर्ती होकर रंगरेलियां मनाने की बात सामने आ रही है। कैदी वार्ड से पकड़ी गई युती से पूछताछ की जा रही है। फिल्हाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस एक लूट की मोबाइल के लोकेशन पर कैदी वार्ड पहुंची थी। लेकिन यहां का माजरा देख पुलिस सन्न रह गई। कहा जा रहा है कि कैदी वार्ड के कर्मियों की मिली भगत से यह धंधा चल रहा था। जिले के करताहां थानाध्यक्षक प्रवीण कुमार ने कैदी वार्ड में एक लड़की के मिलने की सूचना वहां के डीएसपी ओम प्रकाश को दी। जिसके बाद भारी फोर्स के साथ कैदी वार्ड में रेड किया गया। वहां से पांच पुलिस कर्मी, एक स्वास्थ्य कर्मी और एक युवती को हिरासत में लिया। डीएसपी अभी इस मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं। पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की जानकारी देने की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि कैदी वार्ड के पुलिस कर्मी और स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से बाहर से लड़कियां लाई जाती थी। कैदी वार्ड इलाज करा रहे कैदियों के लिए यह इंतेजाम किया जाता था। पुलिस यहा पता लगा रही है इस धंधे में कौन-कौन शामिल है और कितने दिनों से यह खेल चल रहा है। बताया जा रहा है कि मोटी रकम देकर बाहर से लड़कियों को कैदियों की सेवा देने के लिए लाया जाता था। इसमें कैदी वार्ड में तैनात पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.