Sun, Jun 21st, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अनोखी परंपरा: यहां नवरात्रि के दौरान चनिया चोली और साड़ी पहनकर गरबा करते हैं मर्द

by Raju Chaurasia • September 30, 2022
Advertisement
Ad

नवरात्रि का त्योहार पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। जगह-जगह इसे मनाने के अलग तरीके हैं। जैसे कि कोलकाता में दुर्गा पूजा और गुजरात में नवरात्रि के विशेष मौके पर गरबे का आयोजन किया जाता है। गरबे के दौरान आपने महिलाओं को रंग-बिरंगे और सुंदर चनिया चोली और साड़ी पहने तो खूब देखा होगा, लेकिन आज हम आपको बताते हैं गुजरात की एक ऐसी जगह के बारे में जहां पर डांडिया और गरबा खेलने के लिए सिर्फ पुरुष आते हैं वह भी दुपट्टा, चनिया चोली और साड़ी पहन कर। हैरान मत होइए यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। आइए आपको बताते हैं इस अनोखी परंपरा के बारे में…

गुजरात में नवरात्रि के दौरान खूब रौनक देखने को मिलती है। यहां जगह-जगह गरबे का आयोजन किया जाता है। लेकिन वडोदरा में स्थित अंबा माता मंदिर में नवरात्रि की अलग ही रौनक आपको देखने को मिलेगी। दरअसल यहां पर महिलाएं नहीं बल्कि पुरुष साड़ी, दुपट्टा, लहंगा चोली पहनकर गरबा खेलते नजर आते हैं। वहीं महिलाएं साइड में बैठकर उनके लिए गाना गाती हैं। पुरुषों का गरबा देखने के लिए यहां पर दूर-दूर से लोग आते हैं और खुद मर्द भी खूब इंजॉय कर के यहां पर गरबा करते हैं।

बता दें कि पुरुषों का गरबा करने की यह परंपरा आजकल की नहीं बल्कि 400 साल पुरानी है। कहा जाता है कि जब वडोदरा में गायकवाड से पहले इस्लामी शासक थे, तब यहां की महिलाओं को परदे में रहना पड़ता था। ऐसे में देवी मां की पूजा अर्चना करने के लिए पुरुष ही महिलाओं का वेश धारण करके आते थे और गरबा खेलते थे। तब से आज तक यह परंपरा निभाई जाती है। आज भी यहां पर पुरुष महिलाओं के वस्त्र धारण करके गरबा करते नजर आते हैं। हालांकि, अब यहां पर महिलाओं के गरबा खेलने में अब कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन सदियों पुरानी परंपरा को निभाने के लिए आज भी महिलाएं यहां पर आती है और पुरुषों का गरबा देखती है। बता दें कि अंबा मां का यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.