Sun, Jun 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अलर्ट! लिफ्ट वाले बिल्डिंग में रहतें हैं तो यह खबर आपको भी पढ़नी चाहिए

by Raju Chaurasia • October 4, 2022

अलर्ट! लिफ्ट वाले बिल्डिंग में रहतें हैं तो यह खबर आपको भी पढ़नी चाहिए

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

देश के किसी भी कोने में लिफ्ट वाले भवन या ऑफिस में आप रहते हैं या काम करते हैं, तो जयपुर की यह खबर आपकी जान बचा सकती है। यह खबर एक अलर्ट है लिफ्ट यूज करने वालों के लिए। कैसे एक बटन दबाते ही जान जा सकती है। उपर से लिफ्ट में जाने से पहले अगर आप मोबाइल फोन यूज कर रहे हैं तो फिर तो जान का बचना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है। राजस्थान के जयपुर का यह हादसा दिल दहला देने वाला है।

दरअसल मूल रूप से वाराणसी का रहने वाला छात्र कुशाग्र जयपुर के भांकरोटा इलाके में माई हवेली अपार्टमेंट में ग्यारहवीं मंजिल पर अपने दोस्तों के साथ रह रहा था। रविवार रात वह किसी काम से नीचे आना चाह रहा था। इस दौरान उसने अपार्टमेंट की लिफ्ट का बटन दबाया। कुछ देर में ही गेट खुल गया , लेकिन लिफ्ट नहीं आई। कुशाग्र को लगा कि गेट खुल गया तो लिफ्ट भी आ गई होगी। उसने बिना ध्यान दिए लिफ्ट की ओर पैर पढ़ा दिया और वह सीधे ग्यारह माले से नीचे जा गिरा। काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। बाद में किसी की नजर गई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान सोमवार शाम उसकी मौत हो गई।

कुशाग्र की मौत की सूचना घर वालों को लगी तो बवाल मच गया। पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया था और बाद में उसे परिजनों को सौंप दिया। कुशाग्र यहां रहकर कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था उसके साथ रहने वाले लड़कों ने पुलिस को बताया कि जैसा उसका नाम था वैसा ही वह पढ़ाई में था एक दम शार्प..। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि बटन दबाने पर दरवाजा खुल गया, लेकिन लिफ्ट नीचे उस भवन पर नहीं आई, कहीं अटक गई। ऐसा होना लगभग असंभव था लेकिन उस रात हो गया। अब माता पिता शव ले गए हैं। पिता का कहना था कि दिवाली पर आने वाला था कुशाग्र. हमें क्या पता था कि उसे इस हालात में लेकर जाना पडे़गा कि अब वह कभी लौट ही नहीं पाएगा।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.