Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

देवी दर्शन करके लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

by यूनिक समय • October 4, 2022
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा।
आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना मलपुरा क्षेत्र के ककुआ चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया है कि मृतक का नाम सोनू बघेला पुत्र बद्री निवासी जागोटी थाना रागवी तहसील नेतपुर उज्जैन मध्य प्रदेश का रहना वाला है। मृतक की पत्नी सीमा ने पुलिस को बताया है कि वह दोनों पत्नी माता वैष्णो देवी माता के दर्शन करके लोट रहे थे। पत्नी ने पुलिस को बताया है कि वह न्यू दिल्ली से इंदौर मध्यप्रदेश के लिए सफर कर रहे थे। वह अपने पति के साथ मालवा एक्सप्रेस से जा रहे थे।
ट्रेन जैसे ही थाना मलपुरा क्षेत्र रेलवे ट्रैक खंबा संख्या 1336/9 पर पहुंचे तो पति सोनू ट्रेन के गेट पर खड़े होकर थूक रहा था, अचानक वह ट्रेन से गिर गया। ट्रेन से नीचे गिरते ही मौत हो गई। मलपुरा पुलिस ने बताया है कि युवक के शव को मोर्चरी भेज दिया है

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.