Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Breaking News: रैपर बादशाह पर हरियाणा पुलिस का बड़ा शिकंजा; ‘टटीरी’ गाने पर FIR, लुकआउट नोटिस जारी

by Tarun Bhardwaj • March 7, 2026
Haryana Police tightens its grip on rapper Badshah

Breaking News: रैपर बादशाह पर हरियाणा पुलिस का बड़ा शिकंजा; ‘टटीरी’ गाने पर FIR, लुकआउट नोटिस जारी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। मशहूर बॉलीवुड सिंगर और रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह एक गंभीर कानूनी भंवर में फंस गए हैं। हरियाणा की पंचकूला पुलिस ने उनके हालिया रिलीज गाने ‘टटीरी’ में अश्लीलता, महिलाओं के अपमान और शिक्षा व्यवस्था के गलत चित्रण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने न केवल मामला दर्ज किया है, बल्कि बादशाह के देश छोड़कर भागने की आशंका के चलते उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

क्यों विवादों में है ‘टटीरी’ गाना?

पुलिस की जांच और साइबर थाना सेक्टर-20 में दर्ज FIR के अनुसार, रैपर बादशाह का ‘टटीरी’ गाना कई गंभीर और आपत्तिजनक पहलुओं के कारण विवादों में घिर गया है। गाने के वीडियो में नाबालिग बच्चियों को स्कूल यूनिफॉर्म में अपना बैग फेंकते और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है, जिसे प्रशासन ने शिक्षा के सकारात्मक माहौल के खिलाफ और बच्चों का गलत चित्रण माना है।

इसके साथ ही, गीत के बोलों में महिलाओं और लड़कियों के लिए ‘बादशाला’ जैसे अपमानजनक व भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। इन तमाम शिकायतों के आधार पर बादशाह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और ‘इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वीमेन एक्ट’ की धारा 3 व 4 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल पर भी जांच

‘टटीरी’ गाने की शूटिंग को लेकर अब सरकारी संपत्तियों के उपयोग पर भी जांच की आंच पहुंच गई है, जिसके चलते पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है। वीडियो में जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज बस का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वैधता जांचने के लिए पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या इसके लिए परिवहन विभाग से कोई आधिकारिक अनुमति ली गई थी।

इसके साथ ही, एक सरकारी स्कूल परिसर को भी शूटिंग स्थल के रूप में इस्तेमाल किए जाने पर गंभीर सवाल उठे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकारी स्कूल या बस का उपयोग बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के किया गया पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना

पंचकूला पुलिस ने बादशाह को तुरंत पेश होने का नोटिस थमाया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। लुकआउट नोटिस का मतलब है कि अब बादशाह बिना पुलिस क्लीयरेंस के देश से बाहर नहीं जा सकेंगे।

हरियाणा पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद अब डिजिटल दुनिया से बादशाह का विवादित गाना ‘टटीरी’ पूरी तरह गायब होता दिख रहा है। पुलिस के कड़े रुख को देखते हुए बादशाह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से इस गाने को टेकडाउन यानी हटा दिया गया है। केवल यूट्यूब ही नहीं, बल्कि अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया हैंडल्स को भी नोटिस जारी कर इस गाने से संबंधित सभी रील्स और शॉर्ट वीडियो हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस गाने या इसके आपत्तिजनक हिस्से को रील्स के जरिए साझा करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में आयी तकनीकी खराबी; लखनऊ एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.