Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पुलिस लाइन में शराब पीकर झगड़ा करने पर दो सिपाही निलंबित

by यूनिक समय • October 6, 2022
Advertisement
Ad

मथुरा। जिले में पुलिस लाइन परिसर में शराब पीकर आपस में झगड़ा करने के मामले में दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात सिपाही संजीव कुमार भदौरिया और राजेश कुमार यादव के बीच तीन अक्टूबर को झगड़ा एवं मारपीट हुई थी और उस समय दोनों शराब के नशे में धुत थे।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक यादव ने पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गुंजन सिंह को इस मामले की जांच करने और रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। सीओ ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। प्रवक्ता ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लंबित कर दिया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.