Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वाहन का इंतजार कर रहे थे युवक, आ गई मौत

by यूनिक समय • October 6, 2022
Advertisement
Ad

थाना हाईवे के भरतपुर रोड स्थित हिन्दुसतान पेट्रोलियम के पंप पर वाहन का इंतजार कर रहे तीन लोगों को क्रेटा कार के चालक ने टक्कर मार दी। एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गयी। दो गंभीर रूप से घायल हो गये।
बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव मगोर्रा निवासी राजेश उर्फ पप्पू (38) अपने साथी बंटी और सुनील के साथ भरतपुर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी क्रेटा चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए तीनों को रौंद दिया। इसके चलते वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए उपचार को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान राजेश की उपचार के दौरान मौत हो गयी। वहीं सगे भाई बंटी व सुनील की हालत चिंताजनक होने पर गुरुवार सुबह एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर भिजवा दिया है। राजेश की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक हाईवे छोटे लाल ने बताया कि मृतक राजेश के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है, वहीं गंभीर रूप से घायल के परिजन उपचार के लिये जयपुर ले गये हैं। मृतक के पुत्र यश कुमार ने क्रेटा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.