Fri, Jul 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

शराब की लत ने तीन दोस्तों को बनाया लुटेरा

by यूनिक समय • October 16, 2022
alcohol

शराब की लत ने तीन दोस्तों को बनाया लुटेरा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

आगरा। हरीपर्वत पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तीनों लूट के मुकदमे में वांछित थे। पिछले दिनों चर्च रोड पर एक महिला का पर्स लूटा था। पर्स में 2.40 लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवरात, दो मोबाइल, एटीएम आदि सामान रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कैश और जेवरात बरामद किए हैं। तीनों को जेल भेज दिया।
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) निवासी लक्ष्मी गिरी अपनी ननद कामिनी के साथ खरीददारी करने आई थीं। दोनों ने चर्च रोड पर एक शोरूम से खरीददारी की। वापस लौटने के लिए कार में बैठते समय आठ अक्तूबर की रात को घटना हुई थी। स्कूटी सवार दो बदमाश लक्ष्मी गिरी के हाथ में लगा पर्स लूटकर ले गए थे। पर्स में दो मोबाइल, सोने का कंगन, चांदी की बिछिया, सर्प, घड़ी, 2.40 लाख रुपये, दो एटीएम कार्ड रखे थे। पुलिस जीवनी मंडी निवासी अमित, आशीष निगम और ट्रांस यमुना कालोनी निवासी राहुल सिंघल को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों का सुराग मिला। पुलिस ने कई कैमरे खंगाले। उसके बाद बदमाशों को खोज निकाला। आरोपियों के कब्जे से 1.50 लाख रुपये, मोबाइल व जेवरात बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि शराब पीने की लत उन्हें सुधरने नहीं लेती। शराब के लिए रुपये चाहिए होते हैं। इसलिए लूट करते हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.