Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रही बिटिया की टूट गई सांसों की डोर

by यूनिक समय • October 17, 2022
Advertisement
Ad

6 अक्टूबर को गर्भवती होने पर आरोपियों ने जलाया था जिंदा, आरोपी ने किया था रेप, घर ले जाकर परिजनों के साथ जलाया, कुरावली थाना क्षेत्र की घटना, आरोपी भेजा जा चुका जेल

दस दिन से जली युवती का सैफई अस्पताल में चल रहा था उपचार

सैफई मेडिकल कॉलेज में जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रही बिटिया ने दम तोड़ दिया। 6 अक्टूबर को उसे जली हुई अवस्था में जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जीवन और मौत से संघर्ष करते हुए 10वें दिन उसकी सांसों की डोर टूट गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिससे वह गर्भवती हो गई थी। इसके बाद आरोपी उसे घर ले गए और उसे जिंदा जला दिया।
मामला कुरावली कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। कुरावली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ 3 माह पूर्व पड़ोसी युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। दुष्कर्म होने के बाद किशोरी गर्भवती हुई तो परिजनों ने इसकी शिकायत आरोपी युवक के परिजनों से की। आरोपियों ने किशोरी की बदनामी की बात कहकर गर्भपात कराने और उसकी शादी का खर्च उठाने का समझौता किया। आरोपी किशोरी को गर्भपात के लिए अपने घर ले गए और उसे जिंदा जला दिया। 6 अक्टूबर की रात हुई इस घटना के बाद गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।

नाबालिग किशोरी की तलाश में जुटी पुलिस

कुरावली। शनिवार की रात 10:30 बजे के करीब सैफई अस्पताल में युवती ने दम तोड़ दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवारीजन फूट-फूटकर रो पड़े। इस मामले में युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 9 अक्टूबर को आरोपी अभिषेक उसकी नाबालिग बहन और मां के खिलाफ घटना का अभियोग दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी की मां और आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कुरावली कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं और नाबालिग बहन की तलाश पुलिस कर रही है। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.