Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ताजमहल में इंस्ट्राग्राम रील बनाकर उड़ाईं नियमों की धज्जियां

by यूनिक समय • October 20, 2022
Advertisement
Ad

रील बनाने वाली लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
आगरा। ताजमहल में अब नया चलन चल गया है। मोबाइल के जरिए रील बनाने वालों ने सारे नियम ताक पर रख दिए हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका चौहान रील बनाकर चर्चा में आईं थीं। अब एक और लड़की ने इंस्टाग्राम पर रील बनाकर नियमों को तार-तार कर दिया।
ताजमहल का दीदार करने आने वाले पर्यटक मोबाइल से अपनी तस्वीरें खींचते हैं। वीडियो भी बनाते हैं, लेकिन कुछ सैलानी नियमों को दरकिनार कर वीडियो बनाने से नहीं चूकते हैं। ऐसा ही बुधवार को हुआ। एक लड़की ने इंस्टाग्राम पर रील बनाई। इस रील को पोस्ट भी कर दिया गया। उसमें उसने लिखा कि इस वीडियो को पोस्ट करने का उद्देश्य किसी भी नियम को तोड़ना या किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है। यह वीडियो सिर्फ लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्ट किया गया है।
इस लड़की ने ये वीडियो 18 सितंबर को पोस्ट किया है। रील में खास बात ये है कि जहां-जहां वीडियो बनाया गया है। वहां प्रवेश वर्जित है। वीडियो मुख्य गुबंद के प्लेटफार्म और पार्क में बनाया गया है। इस वीडियो को 30 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

जागरूकता के लिए लगे हैं बोर्ड

ताजमहल में जगह-जगह जागरूकता के लिए पुरातत्व विभाग द्वारा बोर्ड भी लगाए गए हैं। इन पर साफ लिखा है कि कहां-कहां प्रवेश वर्जित है। उसके बाद भी लोग मान नहीं रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.