Sat, Jul 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ट्विटर पर छाया अयोध्या का दीपोत्सव, 230 करोड़ बार देखा गया

by यूनिक समय • October 25, 2022
ayodhya

ट्विटर पर छाया अयोध्या का दीपोत्सव, 230 करोड़ बार देखा गया

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

खूब शेयर हुई अलौकिक और आधुनिक अयोध्या की तस्वीरें, दो लाख से ज्यादा यूजर्स ने ट्वीट, रीट्वीट, लाइक और रिप्लाई के जरिए व्यक्त की भावनाएं

अयोध्या। दीपोत्सव पर जहां एक तरफ अयोध्या में 15 लाख से ज्यादा दीयों की रोशनी ने अलौकिक समा बांधा, वहीं इंटरनेट की आभासी दुनिया में यूजर्स ने इस महा उत्सव को हाथों हाथ लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर हैशटैग अयोध्या दीपोत्सव लगातार ट्रेंड में बना रहा। ट्विटर पर ये ट्रेंड 230 करोड़ से भी ज्यादा बार लोगों तक पहुंचा। दो लाख से ज्यादा लोगों ने इस ट्रेंड के साथ दीपोत्सव को लेकर अपनी भावनाओं का इजहार ट्वीट, रीट्वीट, लाइक और रिप्लाई्र के जरिए किया। यूजर्स ने इस हैशटैग के साथ जगमगाती अयोध्या की तस्वीरें और वीडियो को जमकर शेयर किया। बता दें कि साल दर साल अपने ही कीर्तिमान को तोड़ती अयोध्या के दीपोत्सव ने इस साल 15.76 लाख दीप जलाकर एक बार फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.