Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

पीएम मोदी ने मोरबी हादसे पर जताया दुख, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ है सरकार

by यूनिक समय • October 31, 2022
Advertisement
Ad

पीएम मोदी ने कहा सरकार हर तरह से पीड़ित परिवारों के साथ है. गुजरात सरकार कल शाम से ही राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. केंद्र सरकार से गुजरात सरकार को हर संभव मदद दी जा रही है. NDRF और सेना तैनात है.

गुजरात में आज एक कार्यक्रम के दौरान मोरबी में केबल ब्रिज गिरने की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं यहां एकता नगर में हूं लेकिन मेरा मन मोरबी के पीड़ितों से जुड़ा हुआ है. हादसे में जिन लोगों ने जान गंवाई है मैं उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. सरकार हर तरह से पीड़ित परिवारों के साथ है. गुजरात सरकार कल शाम से ही राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. केंद्र सरकार से गुजरात सरकार को हर संभव मदद दी जा रही है. NDRF और सेना तैनात है.

गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने आगे कहा आज राष्ट्रीय एकता दिवस हमें इस दुख की घड़ी में एकजुट होकर अपने कर्तव्य पथ पर रहने की संवेदना दे रहा है. अस्पताल में लगातार इलाज चल रहा है. हादसे की ख़बर मिलने के बाद ही CM भूपेंद्र पटेल मोरबी पहुंच गए थे. जांच के लिए एक कमिटी बनाई गई है. राहत और बचाव कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी.पीएम ने कहा, राहत-बचाव कार्य में NDRF, सेना और वायुसेना लगी हुई है. लोगों की दिक्कतें कम से कम हो इसे प्राथमिकता दी जा रही है.

बता दें, गुजरात के मोरबी शहर में रविवार की शाम माच्छू नदी पर बना केबल पुल टूट गया था. इस पुल पर 500 लोग थे. अहमदाबाद से 300 किलोमीटर दूर स्थित 150 साल पुराने पुल पर कई लोग छठ पूजा कर रहे थे, जब ये हादसा हुआ था. अभी तक इस हादसे में 141 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.