Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आंध्र प्रदेश के CM जगनमोहन रेड्डी की बहन को कार समेत उठाकर ले गई हैदराबाद पुलिस

by यूनिक समय • November 29, 2022
Advertisement
Ad

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की बहन शर्मिला रेड्डी की कार को हैदराबाद पुलिस क्रेन की मदद से उठाकर ले गई। इस दौरान मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की बहन शर्मिला रेड्डी भी कार में सवार थी। वह सीएम केसीआर का विरोध करने जा रहा थी।

तेलंगाना में वाईएसआर तेलंगाना पार्टी और सत्ताधारी दल टीआरएस के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है। इसकी बानगी मंगलवार को उस समय देखने को मिली। जब हैदराबाद पुलिस आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की बहन शर्मिला रेड्डी की कार को क्रेन की मदद से उठाकर ले गई। इस दौरान वह खुद भी कार में बैठी हुई थी।

क्रेन की मदद से कार को उठाकर ले गई पुलिस

दरअसल, पुलिस कार को उस समय लेकर गई, जब आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की बहन शर्मिला रेड्डी कार के अंदर मौजूद थी। जानकारी के अनुसार, वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की प्रमुख शर्मिला रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री केसीआर के खिलाफ विरोध करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पुलिस क्रेन की मदद से कार को उठाकर ले गई।

प्रगति भवन जाने की कोशिश कर रही थी शर्मिला रेड्डी

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, शर्मिला रेड्डी सीएम आवास का घेराव करने के लिए प्रगति भवन जाने की कोशिश कर रही थी। तभी पुलिस ने शर्मिला रेड्डी की कार को क्रेन की मदद से उठा लिया, वह खुद भी कार में सवार थी। बता दें कि शर्मिला रेड्डी को सोमाजीगुडा से हिरासत में लिया गया है और उन्हें एसआर नगर पुलिस स्टेशन लाया गया है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.