Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सर्दियों में फिट रहने के लिए जरूर खाएं इस का आटा, मिलते हैं कई फायदे

by यूनिक समय • December 4, 2022
Advertisement
Ad

बाजरा में मैगनेशियम पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। डाइट में बाजरे की रोटी या खिचड़ी शामिल कर सकते हैं।

बाजरा सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर साबुत अनाज है। बाजरे में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह डाइट्री फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर होता है। सर्दियों में लोग बाजरे की रोटी और सरसों का साग खाना बहुत पसंद करते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत गुणकारी होता है।

आप बाजरे को अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। इससे कई डिशेज बनाई जा सकती हैं। चाहें तो आप इससे खिचड़ी, दलिया आदि भी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं, बाजरे के सेवन से क्या लाभ मिल सकते हैं।

पाचन शक्ति के लिए है बेहद फायदेमंद

बाजरे में डाइट्री फाइबर पाया जाता है, जो पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में सहायक है। अगर आपको कब्ज, ऐंठन, गैस या पेट फूलने की समस्या है, तो डाइट में बाजरे से बने खाद्य-पदार्थ को जरूर शामिल करें। इसके नियमित सेवन से आपको कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल सकते हैं।

बाजरे में कैलोरी की मात्रा कम होती है लेकिन फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, डेली डाइट में बाजरे की रोटी या खिचड़ी शामिल कर सकते हैं।

डायबिटीज के मरीज के लिए लाभदायक

बाजरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं, तो गेहूं की जगह बाजरे की रोटी का सेवन कर सकते हैं।

बाजरे में आयरन, जिंक, विटामिन बी3, विटामिन बी6 और विटामिन बी9 प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो स्किन को हेल्दी रखने में सहायक है। अगर आप डाइट में नियमित रूप से बाजरे का सेवन करते हैं, तो झुर्रियां या त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं से बच सकते हैं।

इम्यून बूस्टर

बाजरा प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। यह इम्यून बूस्टर का काम करता है। नियमित रूप से बाजरे का सेवन करते हैं, तो आपका इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है। सर्दियों में  इसके सेवन से शरीर भीतर से गर्म रहता है, जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.