Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रात में पेट में बनने लगे गैस तो इस तरह सो जाएं, बिना दवा के तुरंत हो जाएगा फायदा; आएगी बढ़िया नींद

by यूनिक समय • December 5, 2022
Advertisement
Ad

अगर आपको रात में सोते वक्त गैस-एसिडिटी की दिक्कत हो जाए तो परेशान न हों. आज हम आपको सोने से जुड़ा एक छोटा सा उपाय बताते हैं, जिसे अपनाकर आप बढ़िया नींद हासिल कर सकते हैं.

कई बार उल्टा-सीधा खा लेने की वजह से एसिडिटी या पेट में गैस की तकलीफ हो जाती है. अगर ऐसी दिक्कत रात में हो जाए तो समस्या बढ़ जाती है. समझ नहीं आता कि इतनी रात में कहां जाएं और कैसे बदहजमी से राहत पाएं. आज हम आपको रात में गैस-एसिडिटी से निपटने के लिए सोने का खास तरीका बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल कर आप इस तकलीफ से बच सकते हैं. आइए जानते हैं कि सोने का वह खास तरीका क्या है.

पेट में गैस बनने पर कैसे सोएं

अगर रात के वक्त आपको बदहजमी या गैस बनने की तकलीफ हो रही हो तो आप बायीं ओर करवट करके सो जाएं. असल में बायीं करवट की ओर सोने से छोटी आंत में जमा वेस्ट को बड़ी आंत में भेजने में आसानी हो जाती है, जिससे एसिडिटी नहीं बन पाती और आप बिना परेशानी के अच्छी नींद ले पाते हैं.

बायीं करवट सोने के फायदे

ना पचाने वाला बाइल जूस फूड पाइप के जरिए ऊपर नहीं आ पाता, जिससे सीने में जलन या उल्टी की दिक्कत नहीं होती. ऐसा करने से पाचन प्रक्रिया अच्छी तरह से हो पाती है और डाइजेशन सही रहता है. साथ ही खट्टी डकारें आने से भी निजात मिलती है.

अगर आप नहीं चाहते कि रात में सोते समय गैस-एसिडिटी का शिकार हों तो डिनर में तली-भुनी या तेज मसाले वाली चीजें खाने से बचें. ऐसी चीजें जल्दी से पच नहीं पाती और रात भर गैस-एसिडिटी के रूप में आपको परेशान करती हैं. इससे सीने में जलन और उल्टी-दस्त की तकलीफ भी हो जाती है.

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.