Sat, Jun 13th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

आजम खां डर : 12 साल बाद 80 लोगों ने इस्लाम छोड़, हिंदू धर्म में की वापसी!

by Raju Chaurasia • December 12, 2022
Advertisement
Ad

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बीते रविवार को दर्जनभर परिवार के 80 सदस्यों ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में घर वापसी की है। बता दें कि रामपुर जिले के रहने वाले धोबी समाज के दलित वर्ग के 80 सदस्यों का महाराज यशवीर ने गंगाजल से शुद्धीकरण करवाया। इसके बाद सभी के गले में जनेऊ धारण कर गायत्री मंत्र उच्चारण करवाया। इस दौरान यज्ञ में आहुति डलवा कर इन सभी लोगों की इस्लाम धर्म से हिंदू धर्म में वापसी कराई गई है। वहीं इस्लाम त्याग कर हिंदू धर्म में वापसी करने वाले रामपुर जिले के निवासी ने सपा नेता आजम खां पर आरोप लगाया है।

लोगों का कहना है कि 12 साल पहले आजम खां ने जबरन उनका धर्म परिवर्तन करा कर मुस्लिम बनवाया गया था। इसके अलावा आजम खान के गुर्गों द्वारा इन लोगों की जमीन जायदाद भी हड़प ली गई थी। हालांकि 12 साल बाद मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में घर वापसी की है। वहीं इमराना से कविता बनी एक महिला ने बताया कि 12 साल पहले आजम खां के गुर्गों ने उनका धर्म परिवर्तन कराया था। आरोप है कि आजम खां ने उन्हें काफी परेशान किया था। आजम के दबाव में उन लोगों ने धर्म परिवर्तन किया था। इसके बाद उनकी जमीन-जायदाद भी छीन ली गई थी।

इसके अलावा हरजाना से सविता बनी महिला ने बताया कि धर्म परिवर्तन से पहले भी उसका नाम सविता था। सविता ने कहा कि आजम खां लोगों को परेशान किया करते थे। लोगों को सताने और दुख देने के कारण ही वह जेल गए हैं। वहीं अपने धर्म में वापस आकर वह काफी खुश हैं। बता दें कि इस सभी लोगों की हिंदू धर्म में वापसी कराने वाले यशवीर महाराज ने बताया कि समाजवादी सरकार में आजम खान द्वारा इन सभी लोगों पर अत्याचार किया गया है। लालच देकर और डरा-धमकाकर इन्हें हिंदू से मुस्लिम बनाया गया था। उन्होंने बताया कि करीब 530 लोगों की वह हिंदू धर्म में वापसी करा चुके हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.