Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की वीर गाथाएं देशभर में पहुंचाने ‘वीर बाल दिवस’ में शामिल हुए पीएम मोदी

by यूनिक समय • December 26, 2022
PM modi

गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की वीर गाथाएं देशभर में पहुंचाने ‘वीर बाल दिवस’ में शामिल हुए पीएम मोदी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

नई दिल्ली. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (26 दिसंबर) को दोपहर दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ‘वीर बाल दिवस के ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री लगभग 300 बाल कीर्तनियों द्वारा किए जाने वाले ‘शब्द कीर्तन’ में शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री दिल्ली में लगभग इतने ही बच्चों द्वारा मार्च-पास्ट को झंडी दिखाकर रवाना किया।

पूरे देश में हो रहे कार्यक्रम

साहिबजादों के अनुकरणीय साहसकी कहानियों के बारे में नागरिकों, विशेष रूप से छोटे बच्चों को अवगत कराने और एजुकेटेड करने के लिए केंद्र सरकार पूरे देश में इंटरैक्टिव और भागीदारी कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस प्रयास में देश भर के स्कूलों और कॉलेजों में निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों, पेट्रोल पंपों, हवाईअड्डों आदि जैसे सार्वजनिक स्थलों पर डिजिटल प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। पूरे देश में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां गणमान्य व्यक्ति साहिबजादों की जीवन गाथा और बलिदान सुनाएंगे।

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन, 9 जनवरी 2022 को प्रधान मंत्री ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

पीएम मोदी 30 दिसंबर को पश्चिम बंगाल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे
कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को व्यस्त हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी मार्ग पर पश्चिम बंगाल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता एकलव्य चक्रवर्ती ने कहा कि आधुनिक यात्री सुविधाओं वाली सुपरफास्ट ट्रेन को दोनों दिशाओं में चलने में लगभग 7.5 घंटे लगेंगे। उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।”

उन्होंने कहा कि यह सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन सुबह 6 बजे हावड़ा स्टेशन से रवाना होगी और दोपहर 1.30 बजे न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पहुंचेगी। एक घंटे के ठहराव के बाद यह उत्तर बंगाल स्टेशन से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान करेगी और रात 10 बजे हावड़ा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि नीले और सफेद रंग का 16 कोच वाला रैक पूर्व रेलवे के लिलुआ लोको शेड में पहले ही पहुंच चुका है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.